{"_id":"64c80c2c3687bd60ff0c5034","slug":"health-nursinghhome-seal-basti-news-c-207-1-sgkp1006-2119-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रसूता व दो बच्चों की मौत के बाद नर्सिंग होम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रसूता व दो बच्चों की मौत के बाद नर्सिंग होम सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती/ गौर। गौर के पैकोलिया मार्ग पर सुजिया चौराहे पर अवैध ढंग से संचालित न्यू स्टार हॉस्पिटल को सोमवार को स्वास्थ्य व पुलिस की टीम ने देर शाम सील कर दिया। यहां 21 जुलाई को प्रसूता व दो जुड़वां बच्चों की मौत हो गई थी। यहां शाम को जैसे ही टीम पहुंची तो अस्पताल के सभी कर्मी फरार हो गए। टीम ने खाली अस्पताल को सील कर दिया।
उल्लेखनीय है कि 21 जुलाई को आशा व एंबुलेंस चालक ने झांसा देकर निजी अस्पताल में पहुंचा दिया था। यहां सामान्य डिलीवरी हुई। इसके बाद पहला बच्चा हुआ, जिसकी थोड़ी ही देर में मौत हो गई। इसके बाद दूसरा बच्चा हुआ उसकी भी थोड़ी देर बाद मौत हो गई। बाद में यहां के कर्मियों ने प्रसूता को यह कहते हुए रेफर कर दिया कि यहां कोई सर्जन नहीं है। ऐसे में इन्हें तत्काल महिला अस्पताल ले जाएं, लेकिन परिवार के लोग जब तक प्रसूता को लेकर महिला अस्पताल पहुंचते तब तक जैनब ने दम तोड़ दिया।
इस मामले में मृतक प्रसूता के पति अहमद हुसैन ने पहले गौर सीएचसी पर शिकायत दर्ज कराई। इसमें अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया था। इसके बाद मामला सीएमओ तक पहुंच गया। सीएमओ के निर्देश पर सोमवार की शाम सीएचसी अधीक्षक गौर डॉ. अमरजीत बरई व गौर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय ने अस्पताल पहुंचे। जांच की भनक लगते ही अस्पताल बंद कर सभी कर्मी गायब हो गए। टीम ने वहां जांच पड़ताल करने के बाद अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन
डॉ. अमरजीत बरई ने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच करने पहुंचे तो अस्पताल को बंद कर कर्मी फरार हो गए। यह अस्पताल अवैध रूप से संचालित हो रहा था। इस मामले की रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जा रही है।