{"_id":"5bb50b94867a557ed1019ebe","slug":"health-minister-inaugurated-ct-scan-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री ने सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री ने सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन किया
basti
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन करते स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है, इसी के तहत ओपेक चिकित्सालय कैली में 3.50 करोड़ लागत से सीटी स्कैन मशीन लगाई गई। जरूरतमंदों को सीटी स्कैन कराने के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा, यह सेवा निशुल्क उपलब्ध कराई गई है।
बुधवार को ओपेक चिकित्सालय कैली पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सबसे पहले आयुष्मान भारत योजना का हाल जाना। इसके बाद उन्होंने सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा कि बस्ती के लोगों की यह जरूरत थी। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व जब मैं जिले का प्रभारी मंत्री बना था तब कैली का निरीक्षण किया था, इसकी स्थिति जर्जर थी और पिछली सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। कहा कि सरकार एक पॉलिसी के तहत कार्य कर रही है। इसके तहत बस्ती सहित प्रदेश के सभी जनपदों के सरकारी अस्पतालों में सीटी स्कैन मशीन स्थापित कराई जाएगी। मंत्री ने कैली के सीएमएस एससी श्रीवास्तव की लिखी पुस्तक इंडस स्क्रीप का विमोचन भी किया। इस दौरान प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल, हर्रैया विधायक अजय सिंह, महादेवा विधायक रवि सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, एडी हेल्थ डॉ रंगजी द्विवेदी, सीएमओ डॉ जेएलएम कुशवाहा, सीओ सिटी आलोक सिंह, डॉ मुरलीधर सिंह आदि मौजूद रहे।