{"_id":"64ee43832f4ebcf00803dff4","slug":"health-facility-basti-news-c-207-1-sgkp1004-3499-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सीएचसी में एक्सरे मशीन लगाने की शासन ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सीएचसी में एक्सरे मशीन लगाने की शासन ने दी मंजूरी
Wed, 30 Aug 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी बहादुरपुर में जल्द लगेगा एक्सरे मशीन ।
बहादुरपुर। ग्रामीण इलाके में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएचसी को उच्चीकृत कर सीएचसी बना दिया गया है। अब सीएचसी में एक्सरे मशीन लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जहां मरीजों को कम कीमत पर एक्सरे की सुविधा मिलेगी।
ब्लाॅक क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर कलवारी में सीएचसी स्थित है। यहां एक्सरे मशीन न होने के कारण मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ती है। जो उनके लिए काफी खर्चीला साबित हो रहा है। आलम यह है कि कलवारी कुसौरा में स्थित मैनुअल एक्सरे मशीन से जांच कराने पर दो से ढाई सौ तो डिजिटल का तीन सौ से पांच सौ रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है। सीएचसी पर मशीन लग जाने पर पचास से डेढ़ सौ रुपये में जांच हो जाएगी। 2018 में सीएचसी के उद्घाटन के समय से ही लोग एक्सरे मशीन लगवाने की मांग कर रहे थे। पांच साल बाद मशीन लगाने के प्रस्ताव पर स्वीकृत मिल गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
एक्सरे मशीन लगाने का प्रस्ताव शासन ने मंजूर कर लिया है। धनराशि अवमुक्त होते ही मशीन खरीद ली जाएगी।
-डाॅ. पवन वर्मा, अधीक्षक, सीएचसी बहादुरपुर।