फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Headquarters on arrival of CM

Basti News: सीएम के आगमन पर मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी

Sat, 30 Sep 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 30 Sep 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Headquarters on arrival of CM
आयुक्त सभागार में अ​धिकारियों के साथ बैठक करते मंडलायुक्त।
कमिश्नर ने कसें पेच, चार अक्तूबर को मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चार अक्तूबर को संभावित जनपद दौरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। शुक्रवार को आयुक्त अखिलेश सिंह ने विकास कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों के पेच कसे। निर्देश दिए कि कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।
उन्होंने कहा कि सभी मंडलीय अधिकारी जिले से प्राप्त रिपोर्ट की क्राॅस चेकिंग भी करें। गौर में गोशाला में मृत गोवंशीय पशुओं के संबंध में समय पर सूचना न देने पर नाराजगी जताई। अपर निदेशक पशुपालन को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने पिछले चार महीने में गोशाला के पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था की रिपोर्ट भी तलब की है। कहा कि मंडल स्तर पर सृजित पदों एवं रिक्तियों की सूचना उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

इंवेस्टर्स समिट-2023 में एमओयू साइन करने वाले उद्यमियों की समस्याओं की जानकारी दी जाए। धान खरीद की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि वर्ष 2022-23 में किसानों के बकाया भुगतान की कार्रवाई में तेजी लाएं। आरएफसी ने बताया कि मंडल में 341 धान क्रय केंद्र खोले जा रहे है। अब तक छह हजार से अधिक किसानों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त ने धान कटाई के बाद पराली प्रबंधन के लिए अधिकारियों को आगाह किया। गन्ना मूल्य भुगतान, डेयरी, उद्यान विभागों की योजनाओं की भी समीक्षा की। कहा कि पर्यटन विभाग मखौड़ाधाम कॉरिडोर परियोजना को शीघ्र तैयार कराए। डूडा को निर्देशित किया कि दीपावली तक सभी आवास पूर्ण कराकर लाभार्थियों को इसकी चाबी सौंप दी जाए।

बीएसए को निर्देशित किया कि स्कूलों के जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण में तेजी लाएं। जर्जर भवनों में पढ़ाई न हो तथा उसके दीवार पर इस आशय का बोर्ड भी लगाएं। उन्होंने पीडब्ल्यूडी एवं अन्य विभागों को निर्देशित किया कि दीपावली के पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त करें। इस मौके पर जेडीसी पीके शुक्ल, अपर आयुक्त प्रशासन राजीव पांडेय, प्रभारी वन संरक्षक नवीन कुमार शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed