फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   harsh singh topped district

सीबीएसई : हर्ष सिंह ने लहराया परचम

Tue, 29 May 2018 11:17 PM IST
basti
basti Updated Tue, 29 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
harsh singh topped district
हर्ष को मिठाई खिलाते माता-पिता। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

बहु प्रतीक्षित सीबीएसई बोर्ड की 10वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार दोपहर घोषित कर दिया गया। सरस्वती विद्यामंदिर रामबाग के होनहार हर्ष सिंह ने  96.8 फीसदी अंकों के साथ जिले में परचम लहराया है। इसी विद्यालय का हर्षित गुप्ता 96.2, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल के आयुष श्रीवास्तव भी 96.2 अंकों के साथ जिले में अपना स्थान बनाया है, वहीं, सेंट जेवियर्स के ही मोहम्मद अनस ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान जिले में प्राप्त किया है।
जिले में कुल 14 विद्यालयों में सीबीएसई बोर्ड से पढ़ाई होती है। इस बार कुल परीक्षार्थी 2398 ने 10वीं की परीक्षा दी है। इसमें से सरस्वती विद्यामंदिर राम बाग के हर्ष सिंह ने  96.8 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है जबकि गणित में इनकी उपलब्धि शत-प्रतिशत की रही है। प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने बताया कि 430 छात्र परीक्षा में बैठे थे, जिसमें 428 ने परीक्षा उतीर्ण करने में सफलता प्राप्त की है। अभिनव पांडेय 95.6, निलेश रंजन 94.2, अनिकेश राज सिंह 94, सौम्या पटेल 93.8, अंशिक यादव 93, आशुतोष त्रिपाठी 92, सुशील चौधरी 91.6 अंकों के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है। बताया कि 18 छात्र 75 प्रतिशत से अधिक अंकों से पास हुए हैं। अध्यक्ष डॉ. नागरदास मिश्र, प्रबंधक अभयकुमार पाल, ओमप्रकाश गुप्ता आदि ने शुभकमानाएं दी हैं।
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स स्कूल के आयुष श्रीवास्तव ने 96.2, मो. अनस 95.8, अंशिका पांडेय तथा अनुभव मिश्रा 95.6, सौरभ कुमार चौधरी 95.2, अश्वनी यादव 94.8, श्रेय पांडेय 94.2, विशाल सोनी 93.4, आकांक्षा पांडेय 93, शोभित शुक्ल 92.8, हरि मोहन सिंह 91.4, सौम्या यादव 91, सुमित कसौधन 90.6, सौरभ सोनी और अब्दुल माजिद ने 90 प्रतिशत अंकों से सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दी सिटी मांटेसरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। अवनीश कुमार पांडेय ने 95.4 अंकों के साथ विद्यालय में टॉप किया है। प्रभाकर चौधरी 95.2 तथा राखी पांडेय 91 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय में क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य नूपुर त्रिपाठी ने बताया कि स्कूल के 10 बच्चे 90 फीसद से अधिक, 20 विद्यार्थी 80 से 90 प्रतिशत एवं 50 बच्चे 75 प्रतिशत से अधिक अंकों से 10वीं कछी परीक्षा उर्तीण की है। प्रबंधक अनूप खरे में बताया कि परिणाम 95 प्रतिशत रहा है।
श्रीराम पब्लिक स्कूल की आकांक्षा उपाध्याय 93.4, संस्कृति श्रीवास्तव 92.6, प्रतिभा मिश्रा 92.4, पार्थ यादव 91.4, अनुराग वर्मा 91 तथा सोनम वर्मा ने 90.2 प्रतिशत अंकों के साथ सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। निदेशक आरके चौधरी ने सभी होनहारों को बधाई दी है।

सरला इंटरनेशनल एकेडमी की प्रधानाचार्य रिचर्ड विलियम ने बेहतर प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दी हैं। एकेडमी के छात्र आदित्य अग्रहरि 92 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि गौरव चौधरी 91, सेजल वर्मा 90,  अंबरीश मिश्र 89, अनिकेत प्रताप सिंह 88 और मो. अनस 88.4 अंकों के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है। इसी तरह जीवीएम कान्वेंट विद्यार्थी प्रज्ञा शुक्ला 95 विद्यालय में टॉप की हैं। जबकि सरिता 89, अभिषेक 88, आदर्श पांडेय 87, पूजा कुमारी 85 और नम्रता मिश्रा 84 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय में स्थान बनाया है। प्रबंधक संतोष सिंह, प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed