{"_id":"61608c378ebc3e05ea603f55","slug":"harassment-of-three-married-women-for-dowry-basti-news-gkp412232927","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए तीन विवाहिताओं का उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए तीन विवाहिताओं का उत्पीड़न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए तीन विवाहिताओं का उत्पीड़न
बस्ती। दहेज के लिए प्रताड़ित करने के कोतवाली व पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के तीन अलग-अलग मामलों में महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली शशिकला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ससुराल में पति समेत अन्य ससुरालियों ने प्रताड़ित किया। कम दहेज लाने का ताना देते हुए मारपीट कर अपशब्दों का प्रयोग किया। महिला थाना पुलिस ने हरिओम, ओरीलाल व मैना देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी लखनऊ के अवध बिहार में हुई है। उसका आरोप है कि शादी के बाद ससुराल में टीवी, फ्रिज व कार की मांग को लेकर मारपीट कर प्रताड़ित किया। महिला थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रशांत सहाय के अलावा उसके पिता अरुण प्रताप सहाय, मां आशा सहाय व भाई आदित्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी थाने में तीसरा मुकदमा मैना देवी की तहरीर पर दर्ज किया गसर है। उनका आरोप है कि ससुराल में उनकी बेटी को एक लाख रुपये व बाइक की मांग को लेकर मारपीट कर प्रताड़ित किया गया। पुरानी बस्ती क्षेत्र के रहने वाले ससुराली परशुराम, राधिका, सीमा व संदीप यादव के खिलाफ महिला थाना में आईपीसी व डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।