फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   har ghar per prashasan ki najer

हॉट स्पॉट: हर घर पर प्रशासन की नजर

Sun, 12 Apr 2020 09:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
har ghar per prashasan ki najer
हॉटस्पॉट: हर घर पर प्रशासन की नजर
विज्ञापन

बस्ती। शहर के हॉटस्पॉट मिल्लतनगर, तुरकहिया व गिदही खुर्द में डीएम आशुतोष निरंजन के नेतृत्व में खाद्यान्न, दूध व अन्य आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाया जा रहा है। प्रशासनिक अमला सुबह व शाम तीनों स्थलों का भ्रमण कर रहा है। खुद डीएम मय दल-बल दोनों समय स्थिति का जायजा लेने इन स्थानों पर पहुंच रहे हैं। हर घर पर प्रशासन की नजर है। यही नहीं हर घर तक जांच के लिए टीम भी जा रही है।
तीनों हॉटस्पॉट मोहल्लों में अब तक तकरीबन सात हजार घरों का सर्वे पूरा कर यहां रहने वाले परिवारों की जांच भी की जा चुकी है। छिटपुट को छोड़ सभी का स्वास्थ्य दुरुस्त पाया गया है। डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि हॉटस्पॉट मोहल्लों में दवा आदि पहुंचाने के लिए छह दुकानदारों की ड्यूटी है। इनके फोन नंबर सभी घरों तक पहुंचा दिए गए हैं। इन मोहल्लों की संवेदनशीलता को देखते हुए निगहबानी तेज कर दी गई है। यहां घर से बाहर भी निकलने पर पाबंदी है। इन मोहल्लों के हालातों की समीक्षा सुबह व शाम भ्रमण कर की जाती है। जरूरत के सामानों के लिए लेखपाल व अन्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

उधर, पाबंदी के चलते यहां के रहने वाले लोग बच्चों के बीच समय काट रहे हैं। कोई खाना बना रहा है तो कोई बच्चों के साथ लूडो व कैरम खेलकर दिन काट रहा है। पाबंदी के चलते यहां के तमाम लोगों की दिनचर्या बदल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed