{"_id":"60b914c08ebc3ef43759905c","slug":"happy-hospital-s-license-canceled-for-charging-five-thousand-per-hour-for-oxygen-basti-news-gkp396788382","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन के लिए प्रति घंटे पांच हजार वसूलने पर हैप्पी अस्पताल का लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन के लिए प्रति घंटे पांच हजार वसूलने पर हैप्पी अस्पताल का लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन

बस्ती। शहर के रोडवेज पर संचालित हैप्पी अस्पताल का लाइसेंस सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई एसडीएम सदर की ओर से अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कोविड-19 लक्षण युक्त मरीज से ऑक्सीजन के लिए पांच हजार रुपये प्रति घंटे वसूलने सहित अन्य अनियमितताओं की पुष्टि के बाद हुई है।
अस्पताल के संचालक और प्रबंधक को भेजे गए नोटिस में सीएमओ ने कहा है कि डीएम के निर्देश पर अस्पताल का निरीक्षण एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन तथा एसडीएम सदर आशा राम वर्मा ने छह मई को किया था। अस्पताल में निरीक्षण के समय कोई डॉक्टर अथवा प्रशिक्षित स्टाफ नहीं मिला। न तो अस्पताल में कोविड डेस्क ही स्थापित पाई गई। अस्पताल में एक मरीज भर्ती मिली, जिसमें कोविड-19 के लक्षण थे। इस मरीज को ऑक्सीजन लगाई गई थी।
परिजनों ने बताया कि अस्पताल प्रबंधक पांच हजार रुपये प्रति घंटे ऑक्सीजन का ले रहा है। यह स्थिति आपदा प्रबंधन अधिनियम का उल्लंघन है। ऐसे में अस्पताल का लाइसेंस निरस्त किया जाता है।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि करते हुए सीएमओ ने बताया कि कार्रवाई की गई है। विधिक कार्रवाई के लिए पहले ही पुलिस को तहरीर दी जा चुकी है।