{"_id":"662eb3e2879de149550b8406","slug":"handed-over-fake-visa-and-ticket-of-saudi-arabia-basti-news-c-207-1-sgkp1002-116009-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 2.55 लाख लेकर थमा दिया सऊदी अरब का फर्जी वीजा और टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 2.55 लाख लेकर थमा दिया सऊदी अरब का फर्जी वीजा और टिकट
Mon, 29 Apr 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 29 Apr 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। थाना क्षेत्र के दो दोस्तों से 2.55 लाख रुपये लेकर एक व्यक्ति ने सऊदी अरब का फर्जी वीजा और टिकट थमा दिया। फतेहपुर जनपद के हुसैनगंज थाना निवासी अली हसन ने सऊदी अरब का वीजा और टिकट देने के नाम पर यूपीआई के माध्यम से कई किस्तों में रुपये लिए थे। एयरपोर्ट जाने पर पता चला कि टिकट और वीजा फर्जी है।
रुधौली पुलिस को दी गई तहरीर में ठोठिया रजा निवासी श्यामजी ने बताया कि फतेहपुर जनपद के हुसैनगंज थाना निवासी अली हसन ने सऊदी अरब का वीजा और टिकट देने के नाम पर यूपीआई एप के माध्यम से कई किस्तों में 01.15 लाख रुपये लिए थे। सऊदी के टिकट और वीजा की बात हुई थी।
जब उन्होंने अपने दोस्त नकहा निवासी सुभाष चंद्र से यह बताया तो वह भी साथ में सऊदी जाने के लिए तैयार हो गए। उसने भी इस शख्स को 01.40 लाख रुपये कई बार में दे दिए। दोनों से रुपये लेकर दोनों को टिकट और वीजा भेजा, लेकिन वह बाद में फर्जी निकला। एसएचओ चंदन कुमार ने बताया कि यह साइबर क्राइम का मामला है। इसकी जांच की जा रही है।