फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Handball Coach Hina, who returned from the challenging journey to Everest Base Camp, was honored.

Basti News: एवरेस्ट बेस कैंप की चुनौतीपूर्ण यात्रा से लौटी हैंडबॉल कोच हिना का हुआ सम्मान

Fri, 29 May 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 29 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Handball Coach Hina, who returned from the challenging journey to Everest Base Camp, was honored.
हिना खातून को किया गया सम्मानित।
बस्ती। साहस, मेहनत और आत्मविश्वास की मिसाल बनकर एवरेस्ट बेस कैंप की कठिन एवं खतरनाक यात्रा पूरी कर लौटी नेशनल हैंडबॉल खिलाड़ी व कोच हिना खातून का बृहस्पतिवार को जिले में पहुंचने पर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर अभिभूत हुईं हिना ने यात्रा के दौरान चुनौतियों को साझा किया।
विज्ञापन

चित्रांश क्लब संस्थापक राजेश चित्रगुप्त के निवास पर चित्रांश क्लब की ओर से भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें माल्यार्पण, अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में वक्ताओं में क्लब संस्थापक राजेश चित्रगुप्त, संरक्षिका रेखा चित्रगुप्त, संयोजिका लक्ष्मी अरोरा, अध्यक्ष शेषनारायण गुप्ता, संध्या दीक्षित, प्रतिमा श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, महामंत्री अमित कुमार सिंह ने कहा कि हिना खातून ने विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत और दृढ़ संकल्प का परिचय देकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचना आसान नहीं होता, इसके लिए कठिन पहाड़ी रास्तों, मौसम की चुनौतियों और शारीरिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हिना की यह उपलब्धि युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में हिना खातून ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह यात्रा उनके जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण यात्राओं में से एक रही, लेकिन परिवार, मित्रों और समाज के सहयोग से उन्होंने इसे सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्होंने युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। बताया कि यात्रा के दौरान अक्सर ऑक्सीजन की कमी सबसे बढ़ी चुनौती रही। कभी-कभी बारिश के चलते पहाड़ पर फिसलन होता है। बताया कि बलरामपुर जनपद में हैंडबॉल कोच हैं। वहीं से जिला प्रशासन ने तीन बेटियों के साथ हिना को बतौर नेतृत्वकर्ता के तौर पर यात्रा पर भेजा था। सफल यात्रा के बाद सम्मान हुआ। हिना जनपद बस्ती के पॉलीटेक्निक चौराहा की रहने वाली हैं। बचपन से ही शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में खेलते हुए कठिन परिश्रम के जरिये यह मुकाम हासिल किया। इस दौरान संज्ञा श्रीवास्तव, जी रहमान, दीपु श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव ददुल, रवि वर्मा, रत्नेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed