फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Handball: Basti defeated Agra by 25-02

हैंडबॉल : बस्ती ने आगरा को 25-02 से दी करारी शिकस्त

Sat, 15 Nov 2025 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Handball: Basti defeated Agra by 25-02
मुख्य अति​थि के साथ नीले रंग की जर्सी में झांसी मंडल की टीम, हलके नीले रंग की जर्सी में आजमगढ़
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती में चल रही राज्य स्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को 14 मैच खेले गए। बस्ती और आगरा मंडल की टीम के बीच का मैच एकतरफा रहा। शुरुआत से ही बस्ती की खिलाड़ी आगरा की टीम पर दबदबा बनाए रहीं।
विज्ञापन

हालांकि, आगरा की टीम ने कई बार गोल करने की कोशिश की, मगर बस्ती के रक्षा पंक्ति के आगे उनकी एक न चली। ऐसे में यह मैच बस्ती मंडल की टीम ने 25-02 से जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरे दिन के पहले मैच की शुरुआत बरेली और गोरखपुर मंडल की टीम के बीच हुई। गोरखपुर मंडल ने यह मैच 14-01 से अपने नाम कर लिया। दूसरा मैच झांसी बनाम वाराणसी मंडल के बीच खेला गया। वाराणसी मंडल की टीम ने 07-04 गोल से विजय प्राप्त किया। तीसरा मैच प्रयागराज बनाम सहारनपुर मंडल के बीच खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल की टीम प्रतिद्वंद्वी टीम को 14-0 से रौंदते हुए जीत हासिल कर ली। चौथा मैच गोरखपुर बनाम झांसी मंडल की टीम के बीच खेला गया। गोरखपुर मंडल की टीम ने 14-05 से विजय प्राप्त किया।
पांचवां मैच देवीपाटन बनाम अयोध्या मंडल के बीच खेला गया। अयोध्या मंडल की टीम में शामिल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आराधना त्रिपाठी ने प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ियों को खूब छकाया। 21-06 से अयोध्या मंडल की टीम ने यह मैच अपने नाम कर लिया। छठवां मैच बरेली और वाराणसी मंडल की टीम के बीच खेला गया। वाराणसी मंडल की टीम ने 10-02 गोल से विजय हासिल कर ली। सातवां मैच बस्ती बनाम मिर्जापुर मंडल की टीम के बीच खेला गया। बस्ती मंडल की टीम ने 15-04 गोल से विजय प्राप्त किया।
आठवां मैच मेरठ बनाम कानपुर मंडल की टीम के बीच खेला गया। 11 गोल कर कानपुर की टीम ने जीत हासिल की, जबकि मेरठ मंडल की टीम पांच गोल की कर सकी। नौवां मैच अलीगढ़ बनाम आगरा मंडल की टीम के बीच खेला गया। अलीगढ़ की टीम ने यह मैच 16-01 से जीत लिया। 11वां मैच प्रयागराज बनाम मेरठ मंडल की टीम के बीच खेला गया। प्रयागराज की टीम ने 15-05 से विजय हासिल की। 12वां मैच अयोध्या बनाम आजमगढ़ मंडल की टीम के बीच खेला गया। अयोध्या के खिलाड़ियों ने 15-05 से मैच जीत लिया। 13वां मैच देवी पाटन बनाम लखनऊ मंडल की टीम के बीच खेला गया।
लखनऊ ने 08-03 से विजय प्राप्त किया। 14वां मैच कानपुर बनाम सहारनपुर मंडल की टीम के बीच खेला गया। कानपुर की खिलाड़ियों ने छह गोल से मैच जीत लिया, जबकि सहारनपुर की टीम सिर्फ दो गोल ही कर पाई।

इससे पहले मुख्य अतिथि गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत कराई। बस्ती के जिला क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने मुख्य अतिथि को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed