Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Halwa and upma will be prepared in council schools.

Basti News: परिषदीय विद्यालयों में बनेगा हलवा और उपमा

Thu, 05 Nov 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Halwa and upma will be prepared in council schools.
बस्ती। जाड़े में परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ अब मीठा हलवा और नमकीन उपमा भी मिलेगा। यह योजना नवंबर से फरवरी तक चलेगी। इसकी शुरुआत धनतेरस से होगी।
विज्ञापन

जिले के 2071 परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत एक लाख 65 हजार 132 बच्चों को इस योजना का लाभ मिलेगा। प्रति छात्र हलवा सात रुपये व उपमा के लिए चार रुपये लागत तय की गई है। यह सुविधा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भी दी जाएगी। विद्यालयों में पंजीकृत विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन के पूर्व से निर्धारित मेन्यू के अलावा अतिरिक्त रूप से मीठा हलवा व नमकीन उपमा परोसा जाएगा।
विज्ञापन

माह के पहले व तीसरे सप्ताह में शुक्रवार के दिन मीठा हलवा तथा दूसरे व पांचवें सप्ताह में इसी दिन नमकीन उपमा परोसा जाएगा। प्रत्येक विद्यार्थी को हलवा 62 ग्राम और उपमा 58 ग्राम मिलेगा। हलवे को सूजी, घी, चीनी व घिसा नारियल तथा नमकीन उपमा को सूजी, तेज, मौसमी सब्जी, मूंगफली व मसाला से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed