फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Guru Nanak Dev's Festival of Lights

धूमधाम से मनाया गया गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव

Fri, 19 Nov 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Dev's Festival of Lights
गांधीनगर गुरुद्वारा में सबद कीर्तिन करते रागी जत्था। - फोटो : BASTI
धूमधाम से मनाया गया गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव
विज्ञापन

अखंड साहब पाठ का हुआ आयोजन, रागी जत्थे ने प्रस्तुत किया शबद-कीर्तन
बस्ती। गुरुनानक जयंती शुक्रवार को प्रकाशोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कंपनीबाग गुरुद्वारा में पाठ व अरदास हुआ। सभी लोगों ने अरदास के साथ जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयघोष करते रहे।
कंपनीबाग गुरुद्वारा व गांधीनगर गुरुद्वारा में अखंड साहब का पाठ का आयोजन किया गया। गांधीनगर गुरुद्वारा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। खुले में पंडाल बनाकर गुरुग्रंथ साहब का दरबार सजाया जाएगा। दिन में 11 से तीन बजे तक प्रसिद्ध रागी जत्था भाई गुरुदेव सिंह लखनऊ वाले और हजूरी रागी जत्था भाई प्रदीप सिंह एवं परविंदर कौर ने शबद-कीर्तन प्रस्तुत किया। शबद-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु गुरुग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेकते हुए घर, परिवार और देश की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया। शाम सात बजे कीर्तन दीपमाला का आयोजन किया गया। इसके बाद रात में अरदास और लंगर के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन

प्रभातफेरी में कुलवेंद्र सिंह देवेस, कुलवेंद्र सिंह जेम्स, राजा सेठी, लखविंदर सिंह, हरबंश सिंह, सतनाम सिंह, रंजीत सिंह सेठी, गुरुनाम सिंह, प्रभुजोत सिंह, रविंदर पाल सिंह, जसवंत सिंह, हरजश सिंह आदि प्रभातफेरी व अरदास में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed