{"_id":"66e5fc33eeb601dc4c08424d","slug":"guard-performing-duty-at-chowkdi-toll-dies-in-accident-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123799-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चौकड़ी टोल पर ड्यूटी कर रहे गार्ड की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चौकड़ी टोल पर ड्यूटी कर रहे गार्ड की हादसे में मौत
Sun, 15 Sep 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
सब्जी लदे ऑटो ने चपेट में लिया, पुलिस के कब्जे में ऑटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (छावनी)। चौकड़ी टोल पर ड्यूटी कर रहे गार्ड को सब्जी लदे ऑटो ने टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल टोल गार्ड को सहयोगी साथियों ने सीएचसी पहुंचाया। वहां से रेफर होकर जिला अस्पताल ले जाते समय गार्ड की मौत हो गई।
हर्रैया थाना क्षेत्र के कासियापुर के रहने वाले शैलेंद्र सिंह कई सालों से चौकड़ी टोल पर गार्ड पद पर तैनात थे। शनिवार की सुबह वह चौकड़ी टोल पर ड्यूटी कर रहे थे। सुबह करीब 6:30 बजे छावनी की तरफ से आ रही बेकाबू ऑटो ने गार्ड को चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से से घायल हो गए। टोल पर तैनात अरविंद पांडेय, संपदी सिंह, हरि नरायन सहित कई कर्मचारियों ने घायल गार्ड को एंबुलेंस से सीएचसी हरैया पहुंचाया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में शैलेंद्र सिंह की मौत हो गई। खबर सुनते ही परिवार सहित तमाम लोग पहुंच गये। शैलेंद्र सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। पिता राज बहादुर सिंह खेती-बाड़ी करते हैं। माता बिंद्रावती सिंह गृहिणी हैं। दूसरे भाई विक्रम सिंह अहमदाबाद मे रहते हैं। सबसे छोटे भाई अरविंद सिंह घर पर रहते है। शैलेंद्र सिंह की मौत से पत्नी ज्योति सिंह और दो बेटे यश (10) और हनी सिंह (7) की दुनिया उजड़ गई। छावनी के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दुबे ने बताया कि ऑटो कब्जे में लेकर गार्ड के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।