फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   GST team raids Barhaj Municipal Council President's marriage hall, three-hour investigation

Basti News: बरहज नगर पालिका अध्यक्ष के मैरेज हॉल पर जीएसटी टीम का छापा, तीन घंटे की जांच

Sat, 22 Nov 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 22 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
GST team raids Barhaj Municipal Council President's marriage hall, three-hour investigation
बरहज (देवरिया)। लखनऊ और गोरखपुर की जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने शुक्रवार दोपहर थाना मार्ग स्थित नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल के मैरेज हाल पर छापा मारा। करीब तीन घंटे तक जांच के बाद टीम अपने साथ कुछ कागजात लेकर चली गई। टीम की ओर से की गई कार्रवाई नगर में चर्चा में है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल के घर के निकट ही यह मैरेज हाल है। गोरखपुर और लखनऊ की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की एक टीम शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक मैरेज हाॅल पहुंची। लोगों के अनुसार टीम के साथ बाहरी पुलिस भी थी। टीम ने कर्मचारियों से पूछताछ के बाद दस्तावेजों की पड़ताल की। बताया जा रहा है कि जांच तक टीम ने वहां मौजूद सभी लोगों के मोबाइल फोन जमा करा लिए थे। कर्मचारियों से मैरेज हाल में शादी-विवाह आदि मांगलिक बड़े और छोटे कार्यक्रमों के बुक किए जाने की धनराशि के बारे में भी पूछताछ की। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता अमरेंद्र गुप्त ने जीएसटी, आयकर आदि की चोरी की शिकायत की थी।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने बताया कि एसआईबी टीम मैरेज हाल की जांच करने आई हुई थी। वहीं ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी गोरखपुर नवीन से संपर्क साधने की कोशिश किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed