{"_id":"6a627395a9d60e97240a53c9","slug":"growing-craze-for-colorful-hairpins-flying-off-the-shelves-basti-news-c-207-1-bst1006-162917-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रंग-बिरंगी हेयर पिन का बढ़ा क्रेज, खूब हो रही खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रंग-बिरंगी हेयर पिन का बढ़ा क्रेज, खूब हो रही खरीदारी
विज्ञापन
बस्ती। बालों को संवारने के लिए इस्तेमाल होने वाली हेयर पिन अब फैशन का अहम हिस्सा बन गई है। खासकर कॉलेज छात्राओं, युवतियों और कामकाजी महिलाओं के बीच एक साथ कई रंग-बिरंगी हेयर पिन लगाने का ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसकी वजह से बाजार में मल्टीकलर हेयर पिन सेट की मांग लगातार बढ़ रही है।
इन दिनों बाजार में चार, छह, आठ और दस पिन वाले मल्टीकलर सेट सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। पेस्टल कलर, मैट फिनिश और मल्टीकलर कॉम्बिनेशन के अलावा पर्ल, बटरफ्लाई, फ्लावर, स्टार, हार्ट, बो-नॉट, क्रिस्टल स्टोन, स्माइली, फ्रूट थीम और ज्योमेट्रिक डिजाइन वाली हेयर पिन युवतियों की पहली पसंद बनी हुई हैं। वहीं गोल्डन और सिल्वर मेटल फिनिश वाले मिनिमलिस्ट पिन की भी अच्छी मांग है।
सूट, कुर्ती, साड़ी और वेस्टर्न आउटफिट से मैचिंग हेयर पिन सेट की खरीदारी बढ़ी है। शहर के गांधीनगर, पुरानी बस्ती और मंगल बाजार सहित प्रमुख बाजारों में इनकी दुकानें सजी हैं, जहां महिलाएं और युवतियां उत्साह के साथ खरीदारी कर रही हैं। डिजाइन और गुणवत्ता के अनुसार इनकी कीमत 40 से 250 रुपये तक है।
विज्ञापन
दुकानदार संदीप अग्रहरी ने बताया कि सोशल मीडिया और फैशन इन्फ्लुएंसर्स के प्रभाव से मल्टी हेयर पिन स्टाइल तेजी से लोकप्रिय हुआ है। बालों के दोनों ओर या पीछे अलग-अलग रंगों और डिजाइन की कई पिन लगाने से साधारण हेयर स्टाइल भी आकर्षक और स्टाइलिश दिखता है। यही वजह है कि मांग लगातार बढ़ रही है और ग्राहकों की पसंद के अनुसार नए डिजाइन मंगाए जा रहे हैं।