फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Groom attacked on the day of Bahubhoj, hospitalized

Basti News: बहूभोज के दिन दूल्हे पर हमला, अस्पताल में भर्ती

Sat, 20 May 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 20 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Groom attacked on the day of Bahubhoj, hospitalized
बस्ती। पुरानी रंजिश में सोनहा थानाक्षेत्र के शेखापुर गांव में बहूभोज के दिन दूल्हे पर हमला करने का मामला सामने आया है। घायल दूल्हे को ग्रामीणों की मदद से परिजन पीएचसी सल्टौआ ले गए। यहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शेखापुर निवासी अजय चौधरी की 15 मई को शादी थी। 16 मई को बरात लौटी और अगले दिन यानी 17 मई को बहूभोज का कार्यक्रम रखा गया था। इसी रात करीब दस बजे अजय अपने दोस्तों को बुलाने के लिए चला गया। आरोप है कि लौटते वक्त पुरानी रंजिश को लेकर दो लोग धारदार हथियार से उसे मारने-पीटने लगे। इससे अजय बेहोश हो गया। शोर सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। उसे पीएचसी सल्टौआ ले गए, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस संबंध में अजय चौधरी की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed