फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Greenery will be brought by planting 37.58 lakh saplings

Basti News: 37.58 लाख पौधे रोप कर लाई जाएगी हरियाली

Mon, 01 Apr 2024 05:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 01 Apr 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Greenery will be brought by planting 37.58 lakh saplings
इस बार भी वन समेत 27 विभाग रोपेंगे पौधे
विज्ञापन


वन विभाग 12 व अन्य विभाग करेंगे 25 लाख पौधों की रोपाई



संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। इस बार पौधरोपण अभियान में वन समेत 27 विभाग मिल कर कुल 37.58 लाख पौधों की रोपाई करेंगे। इसके लिए वन विभाग ने मिट्टी का परीक्षण करवा कर गड्ढों की खुदाई शुरू कर दिया है और 28 नर्सरियों में पौधों का उगान करवा रहा है ताकि वृहद पौधरोपण अभियान सफल हो सके।



हर साल जुलाई में पौधरोपण अभियान चालू किया जाता है। यह अभियान 15 अगस्त को अपना अंतिम चरण पूरा करता है। शासन स्तर से इस बार जिले को 37 लाख 58 हजार 420 पौधे रोपने लक्ष्य दिया गया है। फिर भी वन विभाग 73 हजार उससे भी अधिक पौधों की उगान करवा रहा है। इसमें 12 लाख पौधे वन विभाग को रोपने की तैयारी है और बाकी 25 लाख पौधे अन्य 26 विभाग रोपने को अपना लक्ष्य मान कर चल रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अगर लक्ष्य बढ़ाया जाता है तो आगे की भी तैयारी की जाएगी। वन विभाग ने गड्ढों की खुदाई शुरू कर दिया है और रेंजवार उनकी निगरानी भी शुरू कर दिया है। इसके लिए सदर, कप्तानगंज, हर्रैया व रामनगर वन रेंज के रेंजरों को लगाया गया है।
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान के तहत वन विभाग के अलावा पर्यावरण विभाग, औद्योगिक विकास विभाग, नगर विकास, पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति, रेशम विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन, सहकारिता, उर्जा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, पॉलिटेक्निक, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आरटीओ, रोडवेज, रेलवे, रक्षा, उद्यान, गृह विभाग व बस्ती विकास प्राधिकरण भी हिस्सा लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएफओ जेपी सिंह ने बताया कि 2024 में पौधरोपण अभियान के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इसके तहत विभाग की 28 नर्सरियों में पौधों की उगान की जा रही है और गड्ढों की खुदाई की जा रही है।


पर्यावरण संरक्षण के लिए तो शुरू से ही लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन पिछले सात साल से पौधरोपण पर प्रदेश सरकार ने विशेष अभियान चला रखा है। नतीजतन दशमलव में ही सही वन क्षेत्र में भी लगातार इजाफा हुआ है।

---

यह है पिछले वर्षों में वन क्षेत्र की वृद्धि



2017- 1976.61 हेक्टेयर

2018- 1976.93 हेक्टेयर

2019- 1977.05 हेक्टेयर

2020- 1977.93 हेक्टेयर

2021- 1978.09 हेक्टेयर

2022- 1979.77 हेक्टेयर

2023- 1980.19 हेक्टेयर

---

इन विभागों को इतना करना है पौधरोपण



हर वर्ष की तरह इस बार भी वन व पर्यावरण समेत 27 विभागों को पौधरोपण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएफओ जेपी सिंह के अनुसार दोनों चरणों में संपूर्ण लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।




- वन एवं वन्य जीव विभाग 12,000,00

- पर्यावरण विभाग 1,41,000

- ग्राम्य विकास विभाग 1,55,000

- राजस्व विभाग 1,25,000

- पंचायती राज विभाग 1,52,000

- रक्षा विभाग 3,000

- रेलवे 10,000

- आवास विकास 3,000

- उद्योग 6,000

- औद्योगिक विकास 6,000

- नगर विकास 17,000

- लोक निर्माण 8000

- जलशक्ति 9000

- रेशम 22000

- कृषि 293000

- पशुपालन 6000

- सहकारिता 6720

- उर्जा4340
- माध्यमिक शिक्षा 9000

- बेसिक शिक्षा 15000

- उच्च शिक्षा 14000

- प्राविधिक शिक्षा 4000

- श्रम विभाग 1200

- स्वास्थ्य विभाग 8000

- परिवहन विभाग 1100

- उद्यान 185000

- गृह विभाग 4060

---

हर तरह के पौधों की होगी रोपाई



डीएफओ जेपी सिंह ने बताया कि पौधरोपण अभियान में छायादार व फलदार के अलावा इमारती और औषधीय पौधों की रोपाई की जाएगी। इनमें पीपल, पाकड़, जामुन, गूलर, अर्जुन, शीसम, सागौन, कटहल, आम, अमरूद व गुलमोहर आदि के पौधे शामिल हैं। बताया कि इन पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी रेंजवार रेंजरों को सौंपी जाएगी।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed