{"_id":"62040912a3417f626c61c22a","slug":"gram-pradhan-child-dead-body-found-in-well-basti-news-gkp4264443149","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के तीन वर्षीय बेटे का कुएं में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के तीन वर्षीय बेटे का कुएं में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान के तीन वर्षीय बेटे का कुएं में मिला शव
गायघाट (बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के विशेनपुर गाव में तीन वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थिति में कुएं में गिरकर मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, परिजनों ने बच्चे की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है।
कलवारी थाना क्षेत्र के विशेनपुर गांव के प्रधान व प्रधान संघ कुदरहा के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार चौधरी का तीन वर्षीय बेटा नागेंद्र प्रताप चौधरी बुधवार दोपहर तीन बजे से लापता था। परिजन खोजबीन में लगे हुए थे। खोजबीन के दौरान प्रधान के भांजे ने गांव के पूरब बगीचा के पास जमीन बराबर कुएं के बाहर चप्पल पड़ा हुआ था। कुआं पानी से भरा था। लड़के को कुएं में गिरा देख लोग शोर मचाने लगे। आनन-फानन में परिजन बालक को कुएं से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा ले गए। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजन अपनी संतुष्टि के लिए उसे जिला चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने पुन: मृत घोषित कर दिया। तीन पुत्री के बाद एक मात्र पुत्र की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रधान धर्मेंद्र के छोटे भाई की दस फरवरी को शादी है। पीड़ित पिता धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने पुलिस को दिए तहरीर में गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष कलवारी अरविंद कुमार शाही ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।