फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Govindnagar level crossing gate locked

Basti News: एंबुलेंस टकराने से लॉक हो गया गोविंदनगर समपार फाटक

Mon, 09 Oct 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 09 Oct 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Govindnagar level crossing gate locked
दोपहर 1:20 बंद हुआ समपार फाटक तीन बजे खुला, लगा रहा जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गोरखपुर-लखनऊ रेल खंड मार्ग पर स्थित गोविंदनगर समपार फाटक से रविवार को दोपहर में एंबुलेंस टकरा गई। इससे फाटक लॉक हो गया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। आननफानन मेकैनिकों बुलाकर इसे ठीक कराया गया।
बस्ती-सल्टौआ मार्ग पर गोविंदनगर नगर में रेलवे की क्रॉसिंग है। रविवार को मालगाड़ी की क्रॉसिंग का सिग्नल मिलने के बाद गेटमैन दोपहर 1:21 बजे समफार फाटक बंद कर रहा था। तभी मरीज लेकर आई एंबुलेंस क्रॉसिंग पार करने लगी। एक गेट पार कर वह दूसरे पर पहुंची थी कि बैरियर एंबुलेंस से टकरा गया। मरीज होने के कारण एंबुलेंस बिना रुके चली गई, लेकिन बैरियर नीचे जाकर लॉक हो गए।
विज्ञापन

मालगाड़ी जाने के बाद गेटमैन ने गेट ऊपर उठाने लगा, लेकिन वह नहीं उठा। तमाम प्रयास के बाद जब बात नहीं बनी तो उसने अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद मेकैनिकों को गेट दुरुस्त करने में डेढ़ घंटा से अधिक का समय लग गया। तीन बजे जाकर स्थिति सामान्य हुई। तब जाकर यातायात शुरू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के इलेक्टि्रकल सिग्नल मेंटेरन राकेश कुमार ने बताया कि समपार फाटक स्वचलित होने के बाद ठोकर लगने से लॉक हो गया था। इसे ठीक कर यातायात बहाल कराया गया। मौके पर रेलवे के हृदयेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed