फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Government's achievements should reach every person

Basti News: जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की उपलब्धियां

Sat, 03 Feb 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 03 Feb 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Government's achievements should reach every person
डुमरियागंज। भाजपा डुमरियागंज मंडल की कार्यशाला बैठक शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में हुई। इस दौरान गांव चलो अभियान पर रूपरेखा तैयार की गई। कार्यकर्ताओं से जन-जन तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान की शुरुआत करने का उद्देश्य आम जनता तक भाजपा सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं को पहुंचाना है। कार्यकर्ता चुनाव तैयारी में जुट जाए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र त्रिपाठी, अजय पांडे, गौरव मिश्रा, रमेश सोनी, मनोज निषाद, मकेश्वर, सतीश चन्द्र, धर्मेश पांडेय, राम चन्द्र यादव एवं सभी बूथ संयोजक एवं बूथ प्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पकड़ी बाजार : सूर्या कन्या इंटर कॉलेज बुढनइया पकड़ी में शुक्रवार को भाजपा पकड़ी मंडल की बैठक हुई। इस दौरान मंडल प्रभारी सुरेन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर सरकार की विकास कार्यों के बारे में बताएं। इस दौरान अरविंदर चौधरी, सुनील कुमार गुप्ता, सच्चितानंद चौबे, सूर्य प्रकाश पांडेय, परशुराम जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथरा : मिठवल ब्लाॅक में भाजपा के मंडल कार्यकर्ताओं की कार्यशाला बीआरपी राष्ट्रीय विद्यालय में शुक्रवार को आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष रमेश धर द्विवेदी की अध्यक्षता में गांव चलो अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंडल प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी, इस दौरान रमेश धर द्विवेदी, हीरालाल, अदालत, गणेश प्रसाद मिश्रा, श्याम करण, सुशील कुमार, प्रमोद कुमार, सूर्य प्रकाश शुक्ला, शिवमंगल धर दूबे, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed