{"_id":"693c75551c480732de0d4a97","slug":"gorakhpur-patliputra-express-will-run-five-days-a-week-basti-news-c-207-1-bst1006-149358-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सप्ताह में पांच दिन चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सप्ताह में पांच दिन चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस
विज्ञापन
1 of 8,936बस्ती स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-बस्ती के रास्ते जाने वाली गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन में रेलवे प्रशासन ने परिवर्तन किया है। अब यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलेगी। प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को ट्रेन नहीं चलेगी। ऐसे में यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ेगा।
रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेन संख्या 15079 और 15080 गोरखपुर-पाटिलपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन को अपरिहार्य कारणों से संचालन में कमी की गई है। अब यह ट्रेन सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को चलाई जाएगी, जबकि प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को निरस्त रहेगी। कोहरे के चलते लगातार ट्रेन संचालन में कमी की जा रही है। इसका असर नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों पर पड़ रहा है, उसमें भीड़ बढ़ गई है।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से कोहरे के चलते गोरखपुर-पाटिलपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन में कुछ कमी की गई है। अब यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
41 घंटे की देरी से चल रही है बंगलुरू स्पेशल एक्सप्रेस
कोहरे का असर एक्सप्रेस ट्रेनों पर जबरदस्त देखने को मिल रहा है। रेलवे समय सारिणी के अनुसार, शुक्रवार को जाने वाली बंगलुरू स्पेशल ट्रेन को बस्ती रेलवे स्टेशन पर दोपहर बाद 3:37 बजे आने का समय निर्धारित था, मगर यह ट्रेन इतना विलंब से चल रही है कि रविवार की सुबह 9:13 बजे बस्ती रेलवे स्टेशन पर आने की संभावना है। इसके अलावा वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन 4:30 घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस चार घंटे, अवध एक्सप्रेस दो घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस नौ घंटे, बाघ एक्सप्रेस चार घंटे और गोरखपुर-स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से आठ घंटे की देरी से चल रही है। शुक्रवार को जाने वाली पूर्णिया कोर्ट-एसी स्पेशल ट्रेन निरस्त रही। ट्रेनों के लेट होने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। ठंड के मौसम में प्लेटफाॅर्म पर रात के समय में यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।