{"_id":"66bd1a50280a26303e02a923","slug":"goods-worth-two-lakhs-stolen-from-computer-center-basti-news-c-207-1-sgkp1006-122149-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कंप्यूटर सेंटर से दो लाख के सामान की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कंप्यूटर सेंटर से दो लाख के सामान की चोरी
Thu, 15 Aug 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
छावनी। केनौना में एक कंप्यूटर सेंटर से करीब दो लाख रुपये का सामान चोर चुरा ले गए। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पैकोलिया थाना क्षेत्र के कठोलिया सांवडीह निवासी प्रमोद कुमार वर्मा ने तहरीर में बताया है कि छावनी क्षेत्र के केनौना में उनका कंप्यूटर सेंटर है। सोमवार की रात करीब एक बजे चोर सेंटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। अंदर रखा कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, वाई-फाई का बाॅक्स आदि चोरी कर ले गए। अगले दिन सुबह सात बजे जब सेंटर पर अध्यापक प्रेम कुमार प्रजापति पहुंचे और सेंटर को खोला तो पीछे के कमरे में रखे सभी सामान गायब थे। पीछे का दरवाजा खुला हुआ था। संवाद