फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Girl returning from school hit by bike, dies

Basti News: स्कूल से लौट रही छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 25 Oct 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 25 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Girl returning from school hit by bike, dies
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम देवापार के पास शुक्रवार को स्कूल से लौट रही आठ वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल बस्ती ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन, देर रात रास्ते में ही हर्रैया के पास बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के ग्राम जैतुआ निवासी राकेश कुमार नगर बाजार नगर पंचायत में सफाई कर्मचारी हैं। वे इन दिनों परिवार के साथ देवापार के पास सड़क किनारे घर बनवा कर रहते हैं।
विज्ञापन

उनकी आठ वर्षीय बेटी अन्नु सूर्या पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी। शुक्रवार को वैन से घर के पास उतरी ही थी कि उसी समय मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अन्नु गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बाइक सवार भी चोटिल हुए। थाना प्रभारी विश्व मोहन राय ने बताया कि अभी तक मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed