फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gift to employees of Transport Corporation

परिवहन निगम ने दिया कर्मचारियों को तोहफा

Sat, 26 Oct 2019 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Gift to employees of Transport Corporation
परिवहन निगम ने दिया कर्मचारियों को तोहफा
विज्ञापन

बस्ती। दीपावली पर्व पर परिवहन निगम ने नियमित कर्मचारियों को तोहफा दिया है। इसके तहत महंगाई भत्ते के पूर्ण भुगतान किए जाने के आदेश दिए गए हैं। कई कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जा चुका है।
निगम की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि एक अप्रैल 2018 से 30 जून 2019 तक कुल 15 माह के अनुमन्य अवशेष महंगाई भत्ते के पूर्ण नियमित कर्मचारियों का भुगतान किया जाए। सेवा निवृत्त, मृतक कर्मियों के आश्रितों व पेंशनर को भी मंहगाई भत्ते, राहत के बकाए का भुगतान नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर किया जाए। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह कहते हैं कि निगम कर्मियों को अवशेष मंगाई भत्ते के मद में लगभग 22 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों का निगम के कार्य के प्रति उत्साह बढ़े। वह और अधिक मेहनत, लगन व निष्ठा से कार्य कर निगम के हित में अपना अधिक योगदान दें।
विज्ञापन

कर्मचारियों में खुशी
निगम के इस फैसले को लेकर नियमित रोडवेज कर्मियों में खुशी है। रोडवेज कर्मी अजय पाल कहते हैं निगम का यह निर्णय कर्मचारियों के हित में है। बताते हैं कि कर्मचारियों को इसका लाभ मिल रहा है। निगम के इस फैसले को रमाशंकर पांडेय, रवींद्र कुमार चौधरी, विनोद उपाध्याय, विजय लक्ष्मी, नागेंद्र सिंह, कन्हैया सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, हरिशचंद्र उपाध्याय, राम प्रकाश, राघवेंद्र सिंह, त्रियुगीनाथ दूबे ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed