{"_id":"66bbbc87cda7a8feea0c623a","slug":"gift-of-free-travel-to-sisters-who-tie-rakhi-basti-news-c-207-1-sgkp1006-122092-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: राखी बांधने वाली बहनों को मुफ्त यात्रा का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: राखी बांधने वाली बहनों को मुफ्त यात्रा का तोहफा
Wed, 14 Aug 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज की बसों में दो दिन मुफ्त यात्रा कर राखी बांधेंगी बहनें
चालकों-परिचालकों सहित रोडवेज में छुट्टियां रद्द, हर वक्त मिलेंगी बसें
छह दिन तक लगातार ड्यूटी करने वालों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रक्षाबंधन के मौके पर परिवहन निगम ने बहनों को दो दिन तक मुफ्त यात्रा कराने का फैसला लिया है। इसे देखते हुए निगम ने कर्मचारियों व अधिकारियों के अवकाश पर छह दिन तक रोक लगा दी है। साथ ही, अनुबंधित व निगम की बसों को ऑन रोड करने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार छह दिन ड्यूटी करने वाले चालकों व परिचालकों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।
परिवहन निगम मुख्यालय से अपर प्रबंध निदेशक राम सिंह वर्मा ने रक्षाबंधन पर्व पर 19 व 20 अगस्त को महिला यात्रियों को मुफ्त यात्रा कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्य पर्व और समापन के बाद बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डिपो के एआरएम व क्षेत्र के आरएम को निर्देशित किया है। डिपो के बेड़े की शत-प्रतिशत बसों को दुरुस्त कर ऑन रोड करने को कहा गया है। सभी डिपो लखनऊ व कानपुर तक अनुबंधित के अलावा निगम की बसों का संचालन करेंगे।
परिवहन निगम मुख्यालय ने सभी ठहराव स्थल से यात्रियों को सेवा देने के निर्देश भी दिए हैं। चालकों-परिचालकों पर निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की है।
विज्ञापन
...
कोट
17 से 22 अगस्त तक लगातार छह दिनों तक सेवा देने वाले और 1800 किमी की दूरी तय करने वाले नियमित व संविदा चालकों-परिचालकों को 1200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। संविदा चालकों व परिचालकों को 1800 किमी से अधिक दूरी अर्जित करने पर 55 पैसे अतिरिक्त किमी दिया जाएगा। तकनीकी कर्मियों को नियमित ड्यूटी करने पर 500 रुपये दिए जाएंगे। डिपो के बेड़े की सभी निगम व अनुबंधित बसों को विभिन्न रूटों पर भेजा जा रहा है।
- आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती डिपो