फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   general ticket available in manwar-sangam express

डेढ़ साल बाद मिलने लगा मनवर-संगम एक्सप्रेस का जनरल टिकट

Sun, 12 Sep 2021 10:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
general ticket available in manwar-sangam express
बस्ती रेलवे स्टेशन पर खड़ी मनवर-संगम एक्सप्रेस। संवाद - फोटो : BASTI
डेढ़ साल बाद मिलने लगा मनवर-संगम एक्सप्रेस का जनरल टिकट
विज्ञापन

- नियमित यात्रियों को अयोध्या-प्रयागराज जाना हुआ आसान
- कोरोना काल के कारण मिलता था सिर्फ रिजर्वेशन टिकट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बस्ती से संचालित मनवर-संगम एक्सप्रेस (04231) के लिए तकरीबन डेढ़ साल बाद साधारण टिकट मिलना शुरू हो गया है। इससे यात्रियों को अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ व प्रयागराज तक का सफर आसान हो गया है। इस सुविधा के शुरू होने से नियमित यात्रियों को आसानी होगी।

तकरीबन डेढ़ साल पहले 22 मार्च 2020 से कोरोना संक्रमण के कारण ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया था। बाद में जब संक्रमण कम हुआ और लॉकडाउन समाप्त हुआ तो रेल प्रशासन ने जरूरी ट्रेनों का संचालन शुरू तो किया लेकिन सिर्फ आरक्षित टिकट ही जारी होने लगे। साधारण टिकट प्रतिबंधित होने के कारण यात्रियों को बीच के स्टेशनों पर जाने के लिए परेशानी होने लगी। वहीं, प्रयागराज के भाड़े के रूप में जहां साधारण किराया 90 रुपये देने पड़ते थे, वहीं 105 रुपये में आरक्षित टिकट लेने की मजबूरी हो गई थी। दूसरी तरफ छोटे-छोटे, जैसे टिनिच, गौर, बभनान, मसकनवा व लकड़मंडी स्टेशनों तक नियमित आवागमन करने वाले यात्रियों को यह सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही थी और उन्हें सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ रही थी। 28 अगस्त को बस्ती स्टेशन का निरीक्षण करने आए पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीसीएम (मुख्य वाणिज्य प्रबंधक) एससी प्रसाद से यह समस्या यात्रियों ने मंडल परामर्श समिति के सदस्य मनोज यादव के नेतृत्व में प्रमुखता से उठाई। रेलवे प्रशासन ने समस्या समाधान का भरोसा दिया था। शनिवार को साधारण टिकट जारी करने का आदेश मिल गया।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन के निर्देश पर मनवर-संगम एक्सप्रेस का साधारण टिकट बस्ती काउंटर से जारी होने लगा है। इससे नियमित यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
- राजीव पांडेय, सीएस, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed