फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gas cylinder fire in school

विद्यालय में खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग

Tue, 03 Mar 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinder fire in school
हर्रैया कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के किचेन में रखे इसी गैस सिलिंडेर की पाइप में लगी थी आग। - फोटो : BASTI
विद्यालय में खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग
विज्ञापन

हर्रैया (बस्ती)। कस्बे में तहसील के सामने स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मंगलवार को छात्राओं के लिए खाना बनाते समय किचन के गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग लगने से सहमी मुख्य एवं सहायक रसोईया घबराकर गुहार लगाते हुए भागीं। आग के चलते परिसर में अफरातफरी मच गई। छात्राएं भी मैदान की ओर जान बचाकर भागीं। आसपास के लोग अनहोनी की आशंका से परिसर के अंदर पहुंचे और प्रयास कर आग पर काबू पाया। वार्डेन रंजना सिंह ने बताया कि आग सिलिंडर की पाइप लीक होने की वजह से लगी थी।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 100 छात्राएं पंजीकृत हैं। 65 की उपस्थिति मंगलवार को थी। सभी कक्षाओं में पढ़ाई चल रही थी। छात्राओं के लिए मुख्य रसोईया आरती मिश्रा दो अन्य सहयोगी सुनीता एवं शकुंतला के साथ किचन में भोजन बना रहीं थीं। इसी बीच चूल्हे में लगे गैस सिलिंडर की पाइप में आग लग गई। आग फैलते ही तीनों बाहर की तरफ गुहार लगाते हुए भागीं। शोर सुनकर वार्डन रंजना सिंह, चपरासी रामजीत यादव सहित सभी छात्राएं भयभीत होकर कक्षा से बाहर निकल गईं। आग देखते ही वार्डेन ने छात्राओं को परिसर से बाहर मैदान की ओर भेज दिया। इस दौरान विद्यालय मे अफरातफरी का माहौल बना रहा। कुछ ही देर में यह खबर संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद डीएम आशुतोष निरंजन के कानों तक पहुंची तो उन्होंने बीएसए अरुण कुमार को तुरंत घटना स्थल पर जाकर हालत की जानकारी देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सामने आई लापरवाही
हर्रैया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मंगलवार को सिलिंडर मे लगी आग की घटना में लापरवाही सामने आ रही है। गनीमत रही कि आग पर जल्द काबू पा लिया गया। क्योंकि विद्यालय में आग लगने पर बचाव के लिए रखा फायर सेफ्टी सिस्टम मशीन भी खराब है। विद्यालय में कभी भी अग्निसुरक्षा उपायों के बारे में किसी भी कर्मी व छात्रा को प्रशिक्षित नहीं किया गया था। वार्डेन ने बताया कि सेफ्टी सिस्टम का गैस समाप्त हो गया है, जिस सिलिंडर में आग लगी थी उसका पाइप व रेग्युलेटर दो माह पहले बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed