फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gangster's prize accused arrested

Basti News: गैंगस्टर का इनामी आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों से पुलिस को थी तलाश

Sun, 15 Jan 2023 12:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2023 12:53 PM IST
सार

थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इसी थाने के मोहम्मदपुर निवासी जाहिद कुरैशी पर थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार होने पर एसपी आशीष श्रीवास्तव ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि आरोपी जाहिद कुरैशी मुंबई से शनिवार को बस्ती लौट रहा था।
 

विज्ञापन
Gangster's prize accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बस्ती जिले की कलवारी थाने की पुलिस ने गैंगस्टर के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ा।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इसी थाने के मोहम्मदपुर निवासी जाहिद कुरैशी पर थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार होने पर एसपी आशीष श्रीवास्तव ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि आरोपी जाहिद कुरैशी मुंबई से शनिवार को बस्ती लौट रहा था।


उसे मोहम्मदपुर गांव की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ 2019 में गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। उसके बाद 2021 में एनडीपीएस का केस दर्ज हुआ था। 2022 में गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी। गैंगस्टर एक्ट में इनाम घोषित होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed