फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gangster on two henchmen who made children steal e-rickshaw batteries

Basti News: बच्चों से ई-रिक्शा की बैटरी चोरी कराने वाले दो गुर्गों पर गैंगस्टर

Fri, 05 Apr 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 05 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Gangster on two henchmen who made children steal e-rickshaw batteries
परशुरामपुर पुलिस ने गोंडा जिले के नवाबगंज के आरोपियों पर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बच्चों को आगे कर ई-रिक्शा से बैटरी चोरी कराने वाले गोंडा जिले के गिरोह पर परशुरामपुर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि नवाबगंज क्षेत्र के फिदाईपुर निवासी जानकी प्रसाद और कल्यानपुर निवासी अनिल भारती पर यह कार्रवाई की गई है।
26 अगस्त 2023 को पुलिस ने तीन बाल अपचारियों के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से तीन ई-रिक्शा से चोरी की गई आठ बैटरी बरामद की गई थी। इस गिरोह के लोग रात को बाहर खड़े ई-रिक्शा, ऑटो की बैटरी बच्चों से चोरी कराते थे। उसे ई-रिक्शा पर ही लादकर उठा ले जाते थे। असल में इन लोगों ने परशुरामपुर क्षेत्र के सिकंदरपुर के कृष्णदेव गुप्ता के घर के सामने खड़े ई-रिक्शा से चार बैटरी चोरी हो गई थी। 09 अगस्त की रात रेनू गुप्ता निवासी सिकंदरपुर के घर के सामने खड़े ई-रिक्शा से दो और उसी रात श्याम जी गुप्ता निवासी चौरी थाना परशुरामपुर के ई-रिक्शा से दो बैटरी चोरी हो गई थी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के लोग रात को ई-रिक्शा और बाइक से घूमते फिरते ई-रिक्शा व टैंपो आदि का जहां मौका पाते थे, बैटरी खोलकर रख लेते थे। उसे इकट्ठा करके गोंडा के खिदाईपुर निवासी जानकी प्रसाद को बेच देते थे, जिसकी कोल्हमपुर थाना नवाबगंज में कबाड़ की दुकान है। बेचने से मिली रकम को पांचों बांटकर अपना खर्चा चलाते थे। पकड़े गए अनिल भारती ने बताया कि गिरोह में बच्चों को साथ इसलिए रखा जाता था ताकि कोई शक न करे और यह बैटरी खोलकर किनारे लगा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed