फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gangster on three cyber criminals

पांच करोड़ ठगने वाले तीन साइबर अपराधियों पर गैंगेस्टर

Wed, 10 Mar 2021 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Gangster on three cyber criminals
पांच करोड़ ठगने वाले तीन साइबर अपराधियों पर गैंगस्टर
विज्ञापन

बस्ती। कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों के खाते से रकम ट्रांसफर कराने वाले तीन साइबर अपराधियों पर पुलिस ने गिरोह बंद अधिनियम (गैंगस्टर) के तहत कार्रवाई की है। तीनों के कब्जे से दो लाख अस्सी हजार रुपये, पांच मोबाइल फोन, आधार कार्ड आदि बरामद किया गया था।
एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि इस गिरोह ने विगत दो वर्षों में करीब पांच करोड़ 10 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की है। अपराध से अर्जित संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उसे जब्त करने की कार्रवाई की जा सके। साइबर सेल, सर्विलांस सेल और स्वॉट टीम की मदद से कोतवाली पुलिस ने 23 फरवरी को बड़ेवन टोल प्लाजा के पास से रोशन निवासी जैन कॉलोनी मोहन गार्डेन थाना बिंदापुर पश्चिम दिल्ली, मूल पता ग्राम देवीपुर, थाना पनियरा जनपद महराजगंज, राहुल कुमार सिंह निवासी शक्ति खंड-2, इंद्रापुरम, जनपद गाजियाबाद, मूल पता ग्राम भीखपुर थाना आंदर, जिला सिवान, बिहार और अनमोल शर्मा उर्फ अन्नू निवासी नीति खंड-2, प्रथम तल थाना इंद्रापुरम जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

ऐसे हुआ था पर्दाफाश
कोतवाली थाने में आठ मार्च-2020 को हरविंदर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि छह मार्च को उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई। बोलने वाले ने खुद को एसबीआई क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर अधिकारी बताया। उसने अपनी बातों में फंसा कर एसबीआई क्रेडिट कार्ड से संबंधित गोपनीय जानकारी प्राप्त कर क्रेडिट कार्ड से एक लाख 10 हजार रुपये किसी अन्य खाते में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर निकाल लिया। मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की गई तो तीनों गिरफ्त में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर में जब्त होंगी संपत्तियां
रोशन ने नजफगढ़ स्थित जड़ोदा, निकट डिचाव गांव में 150 गज का प्लाट 65 लाख रुपये का खरीदा है। महाराजगंज जनपद के पनियरा कस्बे में पेट्रोल पंप के पास भाई मोंटू के नाम से जमीन खरीद कर मकान का निर्माण तथा भाई के नाम से एक कार खरीदी है। राहुल सिंह ने इंद्रापुरम गाजियाबाद में 35 लाख रुपये का जिम, हिमालयन अपार्टमेंट इंद्रापुरम गाजियाबाद में 15 लाख रुपये का जिम खोलने के साथ ही रिश्तेदार निहाल सिंह निवासी राजपुर, थाना रघुनाथपुर, जनपद सिवान (बिहार) के नाम से 45 लाख रुपये का फ्लैट खरीदा है। साथ ही गृह जनपद सिवान (बिहार) में कई जगहों पर रकम इन्वेस्ट किया है। जबकि अनमोल शर्मा साइबर अपराध से अर्जित रुपयों में से कुछ अपने और परिजनों, रिश्तेदारों के नाम से बैंक में जमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed