फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ganeshpur, Gayghat and Kaptanganj became ideal Nagar Panchayats...the pace of development will increase

Basti News: गनेशपुर, गायघाट व कप्तानगंज बनीं आदर्श नगर पंचायत...विकास की बढ़ेगी रफ्तार

Fri, 29 Aug 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 29 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ganeshpur, Gayghat and Kaptanganj became ideal Nagar Panchayats...the pace of development will increase
बस्ती। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना की नई सूची जारी की है। इसमें जिले की गनेशपुर, गायघाट और कप्तानगंज नगर पंचायतों का चयन पं. दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत में किया गया है। इससे यहां विकास की रफ्तार तेज होगी।
विज्ञापन

बताया गया कि यह योजना 2017-18 से चल रही है। इसके तहत हर जिले से नगर पंचायत को प्रति वर्ष चुना जाता है। चयनित पंचायत में बुनियादी सुविधाओं का विकास कराया जाता है।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग की संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी की ओर से जारी सूची में गनेशपुर, गायघाट और कप्तानगंज का नाम जोड़ा गया है। अब यहां सड़क, पेयजल और सीवरेज का काम होगा। स्ट्रीट लाइट लगेंगी और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता से विकसित किया जाएगा। बताया कि सरकार का लक्ष्य इन पंचायतों को मॉडल के रूप में विकसित करने का है इससे अन्य कस्बों को भी प्रेरणा मिल सके। इस विकास का सीधा लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। आने वाले समय में इन कस्बों की तस्वीर बदलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब विकास कार्यों के लिए पंचायत को अतिरिक्त बजट मिलेगा। ऐसे में पंचायत में तेजी से और बेहतर विकास होगा। इससे नगरवासियों में हर्ष का माहौल है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिला प्रशासन की ओर से नगर पंचायत गनेशपुर, गायघाट और कप्तानगंज को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में शामिल किए जाने का प्रस्ताव भेजा था। शासन स्तर से प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है।

नगर पंचायत गनेशपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत का चयन पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत में हो गया है। इससे अब पंचायत क्षेत्र का अतिरिक्त विकास हो सकेगा। नगर पंचायत का नया भवन बनकर तैयार हो रहा है। चेयरमैन कप्तानगंज ने खुशी जताया कि नगर पंचायत आदर्श के रूप में चयनित हुई है। इससे विकास तेजी से हो सकेगा। गायघाट को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। भाजपा नेता बाल कृष्ण त्रिपाठी पिंटू ने खुशी जताते हुए पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी और जिलाध्यक्ष भाजपा विवेकानंद मिश्रा की ओर से किए गए प्रयास के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed