फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ganeshpur dominates in Kho-Kho, Parsa Jagir dominates in Kabaddi.

Basti News: खो-खो में गनेशपुर, कबड्डी में परसा जागीर का दबदबा

Wed, 27 Nov 2024 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ganeshpur dominates in Kho-Kho, Parsa Jagir dominates in Kabaddi.
कंपोजिट विद्यालय कटरा बुजुर्ग में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते बच्चे- संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। न्याय पंचायत स्तरीय एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सदर विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय कटरा बुजुर्ग में बुधवार को किया गया।
जहां खो-खो में प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर और कबड्डी प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर के बच्चों का दबदबा रहा। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान अल्तमश एवं कंपोजिट विद्यालय कटरा बुजुर्ग की प्रधानाध्यापिका बबीता श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। खेल प्रभारी प्राथमिक विद्यालय बंधुआ के प्रधानाध्यापक अरविंद यादव व कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर व राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद ने बच्चों से परिचय प्राप्त कर खेल को शुरू कराया। जहां 50 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर की छात्रा साक्षी प्रथम, प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर की कृषिका द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय धोबहिया की सुहानी तृतीय स्थान प्राप्त किए।
वहीं 100 मीटर दौड़ में परसा जागीर के नितिन प्रथम, कंपोजिट विद्यालय अवस्थीपुर के ओमकार द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर प्रथम के देवांश तृतीय स्थान प्राप्त कर रहे। 200 मीटर दौड़ में परसा जागीर विद्यालय के निरंजन प्रथम, प्राथमिक विद्यालय रैकवार के राम शोहरत द्वितीय, गनेशपुर के देवांश तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा ऊंची और लंबी कूद भी हुई।
विज्ञापन

बीईओ विनोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि खेल में कोई छोटा बड़ा नहीं होता है। खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। प्रतियोगिता में विजय खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संजीव कुमार चौधरी, निसार अहमद, विजय प्रताप वर्मा, राजेश कुमार चौधरी, शिवानी यादव, प्रज्ञा सिंह, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed