Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Furniture business shines during Diwali; shopping picks up pace

Basti News: दिवाली पर चमका फर्नीचर का कारोबार, खरीदारी तेज

Sat, 31 Oct 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Furniture business shines during Diwali; shopping picks up pace
दीपावली में फर्नीचर कारोबार में उछाल संवाद
बस्ती। दिवाली नजदीक आते ही फर्नीचर बाजार में खरीदारों की चहल-पहल बढ़ने लगी है। घरों की साफ-सफाई और सजावट के साथ लोग पुराने फर्नीचर को बदलकर घर को नया लुक देने की तैयारी में हैं। सोफा, बेड, डाइनिंग टेबल और अलमारी की मांग बढ़ी है। ग्राहक पसंद के फर्नीचर की बुकिंग भी करा रहे हैं, ताकि त्योहार से पहले उसकी डिलीवरी मिल सके। कारोबारियों को इस बार पिछले साल की तुलना में 20 से 25 प्रतिशत तक अधिक बिक्री होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दिवाली को देखते हुए शहर के मालवीय रोड, दक्षिण दरवाजा, पुरानी बस्ती, गांधीनगर और पांडेय स्कूल क्षेत्र के अलावा कप्तानगंज व हर्रैया के फर्नीचर शोरूम और दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। बाजार में पारंपरिक लकड़ी के फर्नीचर के साथ आधुनिक डिजाइन वाले उत्पादों की मांग भी है। खासकर युवा ग्राहक मॉड्यूलर फर्नीचर, स्मार्ट स्टोरेज यूनिट और डिजाइनर सोफा पसंद कर रहे हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद और बजट के अनुसार अलग-अलग डिजाइन व रेंज में स्टॉक तैयार किया है।
विज्ञापन

---
कमरे के आकार और जरूरत के अनुसार बनवा रहे फर्नीचर
बाजार में कस्टमाइज्ड फर्नीचर का चलन भी बढ़ रहा है। ग्राहक अब तैयार फर्नीचर खरीदने के बजाय कमरे के आकार और अपनी जरूरत के मुताबिक डिजाइन तैयार करा रहे हैं। इससे कम जगह में भी सामान रखने और कमरे को व्यवस्थित करने में सुविधा मिलती है। कारीगर नारद चौहान के अनुसार, ग्राहक अपनी पसंद का डिजाइन चुनकर फर्नीचर बनवा रहे हैं। नए डिजाइन और उपयोगिता को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे फर्नीचर से घर का लुक भी बदल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
20 से 25 फीसदी अधिक बिक्री की उम्मीद
गड़हा गौतम कप्तानगंज के फर्नीचर कारोबारी व शो-रूम संचालक ईश्वरानंद मिश्रा का कहना है कि इस बार दिवाली पर पिछले वर्ष के मुकाबले 20 से 25 प्रतिशत तक बिक्री बढ़ने की संभावना है। ग्राहकों का रुझान मॉड्यूलर और आधुनिक डिजाइन वाले फर्नीचर की ओर अधिक है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कुछ दुकानों पर खरीदारी के साथ उपहार और फाइनेंस की सुविधा भी दी जा रही है। ग्राहक रामकुमार, अमन ने बताया कि घर की सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट के साथ नया फर्नीचर खरीदने की परंपरा है। यही वजह है कि लोग अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, ग्राहक ओम ने बताया कि उन्होंने बजट को ध्यान में रखते हुए सोफा सेट और अलमारी खरीदी है। घर में इनकी जरूरत थी। त्योहार के दौरान कंपनियों की ओर से मिलने वाले विशेष ऑफर का लाभ उठाने के लिए खरीदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed