फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FSTP project in Rudhauli lost in files

Basti News: फाइलों में गुम हो गई रुधौली में एफएसटीपी की परियोजना

Sun, 20 Oct 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 20 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
FSTP project in Rudhauli lost in files
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। शहर के कुआनो नदी के किनारे स्थित अमहट घाट पर स्थापित हो चुके एफएसटीपी (फेकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) मल-कीचड़ उपचार संयंत्र के बाद जिले के रुधौली नगर पंचायत में दूसरा एफएसटीपी भी स्थापित होने जा रहा था।
इसके लिए नगरीय जलनिगम के अभियंताओं ने डेढ़ साल पहले जनवरी 2023 में करीब दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इससे इस नगर पंचायत के लोगों को भी गंदगी से निजात मिल जाती। शासन में गई यह फाइल धूल फांक रही है और परियोजना जहां की तहां लटकी पड़ी है।
विज्ञापन

अब तक नगर निकायों में पुराने संसाधनों के जरिये निजी व सार्वजनिक शौचालयों से मल कीचड़ निकाल कर शहर व कस्बों से दूर खाली जगहों व नदियों के किनारे निस्तारित किया जाता है। इससे जहां वायु प्रदूषण फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आसपास के लोग बीमार भी हो जाते हैं। मंडल मुख्यालय पर नगर पालिका प्रशासन के प्रस्ताव पर नगरीय जलनिगम के जरिये एफएसटीपी स्थापित हो चुका है। रुधौली नगर पंचायत के प्रस्ताव पर नगरीय जल निगम ने एक और एफएसटीपी की स्थापना के लिए करीब दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था। यह जिले का दूसरा एफएसटीपी साबित होता। नगरीय जल निगम के अभियंताओं के अनुसार, यह प्लांट भी जिला मुख्यालय के एफएसटीपी की तर्ज पर बनना था।

सिर्फ जमीन का रकबा व सोलर पैनल की संख्या में कुछ कमी होनी थी। इससे लागत भी आधी हो गई थी। इससे रुधौली नगर पंचायत की करीब 23 हजार की आबादी इसका लाभ आसानी से उठा सकती थी। इससे निकले खाद और पानी के सदुपयोग से किसान अपनी फसल भी लहलहा सकते थे। बावजूद इसके पूरी परियोजना ही लापता हो चुकी है। र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed