फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Frustrated by his father's scolding, the teenager hanged himself

Basti News: पिता की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर ने लगा लिया फंदा

Wed, 30 Apr 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 30 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Frustrated by his father's scolding, the teenager hanged himself
नगर बाजार (बस्ती)। पिता के डांटने से क्षुब्ध होकर थाना क्षेत्र के न्योरीगाड़ा कुसरौत में सोमवार रात 14 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घर से कुछ दूरी पर आम के पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका उसका शव मिला। सूचना पाकर पहुंची नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, न्योरीगाड़ा कुसरौत निवासी रोहित यादव का 14 वर्षीय बेटा अमन यादव एक विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ता था। परिवार के लोग बताते हैं कि बचपन से वह काफी भावुक और जिद्दी था।
विज्ञापन

बहुत जल्दी उसको गुस्सा आ जाता था।सोमवार को उसकी किसी हरकत पर नाराज होकर उसके पिता रोहित यादव ने डांट दिया। इससे वह नाराज होकर घर पर ही गुमसुम बैठा रहा। रात को खाना खाने के बाद वह घर से बाहर निकल गया। परिवार के लोगों ने समझा कि आसपास किसी दोस्त के यहां जाकर बैठा होगा। मगर, काफी देर होने पर परिवार के लोग जब उसकी तलाश करने लगे तो कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉर्च लेकर परिजन ढूंढ़ते हुए घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर सिवान में स्थित आम के पेड़ के पास गए तो अमन नॉयलॉन की रस्सी के फंदे से लटक रहा था। परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed