फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Free Khatauni given to women cultivators

Basti News: महिला काश्तकारों को दी गई निशुल्क खतौनी

Sun, 05 Oct 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 05 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Free Khatauni given to women cultivators
भानपुर/रुधौली। मिशन शक्ति के तहत संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस में महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

पुष्पा पत्नी शिवकुमार निवासी मनौढ़ी के प्रार्थनापत्र पर सुनवाई की गई। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर गुणवत्ता पूर्वक मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए गए।
साथ ही फेरसम, भानपुर और केवराखोर में महिला काश्तकारों के पक्ष में पारित विवादित वसीयत और वारिसात संबंधी आदेशों के अनुसार निशुल्क उद्धरण खतौनी क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक के माध्यम से महिलाओं को उपलब्ध कराई गई। राजस्व निरीक्षक रवि प्रकाश पाठक, सुभाष चौबे, लेखपाल वीरेंद्र चौधरी, कुलदीप पाठक आदि उपस्थित रहे। संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता और एसपी अभिनंदन ने लोगों की शिकायतें सुनी। कुल 26 फरियादियों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। किसी भी मामले का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

दरियापुर के निवासी विनोद कुमार ने बंजर भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की। 13 शिकायतें राजस्व विभाग से, चार-चार शिकायतें विकास और बिजली विभाग से, दो-दो शिकायतें पुलिस और नगर पंचायत से तथा एक शिकायत स्वास्थ्य विभाग से दर्ज हुई। एसडीएम हिमांशु कुमार समेत जिला व तहसील स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की सुनवाई की, लेकिन मौके पर किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed