{"_id":"5de00bfa8ebc3e54aa6b2951","slug":"four-woman-molested-basti-news-gkp3311221104","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे में महिला संबंधी चार यौन अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटे में महिला संबंधी चार यौन अपराध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
36 घंटे में चार महिलाओं से छेड़छाड़
बस्ती। 36 घंटे के भीतर महिला/बालिका संबंधी यौन अपराध की चार घटनाएं हुईं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई है।
बुधवार आधीरात को कलवारी थानाक्षेत्र के गांव में घर में सो रही महिला से घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। परिवार के साथ पीड़िता सुबह थाने पहुंची तो पुलिस ने अबरार उर्फ भुल्ले पर केस दर्ज कर लिया। इसी थाना क्षेत्र में 22 नवंबर की देर रात एक अन्य घटना में बुधवार को केस दर्ज किया गया। जिसमें वादी की बहू के साथ गांव के ही युवक ने अश्लील हरकत की।
वहीं, हर्रैया थानाक्षेत्र में नाबालिग छात्रा को अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर उत्पीड़न करने और टोकने पर उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नंबरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इसी थानाक्षेत्र की 16 वर्षीया छात्रा मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे से गायब है। हर्रैया थाने में पिता गुहार लेकर पहुंचे। अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ढूंढने में जुटी है समाचार लिखे जाने तक कोई पता नहीं चल सका।