फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four wedding guests injured in collision between truck and Bolero amid dense fog

Basti News: घने कोहरे के बीच ट्रक और बोलेरो की टक्कर में चार बराती घायल

Thu, 28 Nov 2024 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Four wedding guests injured in collision between truck and Bolero amid dense fog
- बरात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे बोलेरो सवार
विज्ञापन


- डुमरियागंज मार्ग पर असनहरा पेट्रोल पंप के निकट सुबह 7.58 बजे हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी

भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के असनहरा पेट्रोल पंप के निकट बुधवार की सुबह 7.58 बजे घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने से टक्कर हो गई। बोलेरो में सवार चार बराती घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भानपुर भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बेईली गांव निवासी जगराम सोनी उर्फ भगाडू के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए बोलेरो से लोग इटवा के दुफेडिया गांव गए थे। बुधवार की सुबह लौटते समय हादसे के शिकार हो गए। घायलों में राजबहादुर सोनी (60 वर्ष) निवासी करही थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर, राकेश सोनी (45 वर्ष) निवासी तिलौली कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर, रामअवतार सोनी (50 वर्ष) निवासी हनुमानगंज थाना रुधौली, जगदीश (60 वर्ष) निवासी अल्लीपुर थाना खोडारें जनपद गोंडा शामिल हैं। राजबहादुर सोनी और रामअवतार को गंभीर चोटें आयी हैं। हादसे के बाद ट्रक और बोलेरो के चालक गाड़ी छोडकर फरार हो गए। असनहरा चौकी पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच-पडताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed