{"_id":"65b182255705f0460c092af4","slug":"four-lane-diversion-started-becoming-annoying-peoples-anger-is-increasing-prices-of-vegetables-increased-basti-news-c-207-1-sgkp1002-10496-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खलने लगा फोरलेन का डायवर्जन, बढ़ रहा लोगों का गुस्सा, सब्जियों के दाम बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खलने लगा फोरलेन का डायवर्जन, बढ़ रहा लोगों का गुस्सा, सब्जियों के दाम बढ़े
Thu, 25 Jan 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
फुटहिया चौराहे पर डायवर्जन का निरीक्षण करते एएसपी ओपी सिंह।
बस्ती। लगातार चार दिन से फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही बंद रहने के कारण आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सब्जियों के दाम बढ़ने लगे हैं। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले डायवर्जन के कारण भटक रहे हैं। लोगों का गुस्सा भी बढ़ रहा है। उनका कहना है कि अयोध्या में भीड़ बढ़ने के कारण दूसरे जनपदों में आवागमन बाधित रखे रहना अनुचित है। अधिकारियों का कहना है कि अयोध्या प्रशासन की तरफ से इसे लेकर निर्णय लिया जाना है। जब तक उधर से कोई संकेत नहीं मिलता, तब तक डायवर्जन जारी रहेगा।
डायवर्जन से स्थानीय लोगों को भी आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। बड़ी संख्या में बाहर के जनपदों व राज्यों के वाहन दिल्ली, आगरा, लखनऊ, कानपुर, बरेली, उत्तराखंड आदि स्थानों पर जाने के लिए पहुंच रहे हैं। मगर, फोरलेन पर फुटहिया से उन्हें टांडा-आंबेडकरनगर की ओर डायवर्ट कर दिया जा रहा है। कप्तानगंज, हर्रैया, छावनी से भी वाहनों को राम जानकी मार्ग की तरफ डायवर्ट कर दिया जा रहा है।
इस बीच स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। फुटहिया, कप्तानगंज, हर्रैया, छावनी, विक्रमजोत और घघौआ चौकी पर बने बैरियर पर उन्हें कड़ी पूछताछ के बाद जाने दिया जा रहा है। कई स्थानीय लोगों को भी संतोषजनक वजह न बता पाने के कारण रोक दिया गया। वाहन चालकों की कई जगह पुलिस से बहस भी हुई। बाहर से आ रहे लोग तर्क देते रहे कि अब अयोध्या में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद क्यों रोका जा रहा है। पुलिस उन्हें वहां मौजूद भारी भीड़ का हवाला देकर समझा रही है।
विज्ञापन
फुटहिया बैरियर के पास मिले परिवार के साथ पटना से हरियाणा जा रहे उत्पल सिन्हा कहने लगे कि उन्हें जानकारी मिली थी कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हाईवे खोल दिया जाएगा। बीच में कहीं रोका नहीं गया। मगर, यहां आने पर रोक दिया गया। कहा जा रहा है कि टांडा होकर निकल जाओ। जबकि वह रास्ता मालूम ही नहीं है। ट्रक पर टायर लादकर गोरखपुर जा रहे चालक अमरजीत यादव ने बताया कि कानपुर से आने में करीब 70 किमी की अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ रही है। इससे उनके डीजल और अन्य खर्चे बढ़ गए हैं।
बढ़ने लगा सब्जियों का दाम
लगातार फोरलेन डायवर्ट होने से सब्जियों सहित अन्य जरूरी सामान के दाम बढ़ने लगे हैं। खास कर बाहर से आने वाली सब्जियों का रेट बढ़ा है। 25-30 रुपये किलो बिकने वाली मटर 40-45 रुपये किलो पहुंच गई है। जबकि 20-25 रुपये किलो का टमाटर 35-40 रुपये किलो तक पहुंच गया है। इसी तरह गाजर 15 से 25, करैला 50 से 70, भिंडी 50 से 60 रुपये किलो पहुंच गई है।
अधिवक्ताओं ने भी हाईवे बंद का जताया विरोध, न्यायिक कार्य से विरत रहे
फोरलेन पर आवागमन सुचारु रूप से न चल पाने पर बुधवार को जनपद के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिला जज को भेजे ज्ञापन में सिविल बार एसोसिएशन, दि यंगबार एसोसिएशन, जनपद बार व कमिश्नर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा है कि अयोध्या धाम में श्रीराम लला प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद भी आवागमन सुचारु रूप से संचालित नहीं हो रहा है। इससे वादकारी व अधिवक्ताओ कोअसुविधा हो रही है।
मांग की कि जो अधिवक्ता या वादकारी समय से अदालत में उपस्थित न हो सकें, उसके विरुद्ध कोई आदेश पारित न हो। जनपद बार के महामंत्री रविशंकर शुक्ल, सिविल बार के महामंत्री दयाशंकर दुबे का कहना है कि गांव से वादकारी व अधिवक्ता आते हैं। रास्ता बाधित होने के कारण प्रशासन की ओर से रोका जा रहा है। कोई सवारी गाड़ी न चलने के कारण जरूरी काम से भी लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
बद्री प्रसाद दूबे, बामदेव मिश्र, भूपेश कुमार शुक्ल, शिवाकांत तिवारी, कृष्ण नरायन पांडेय, सर्वेश कुमार पांडेय, विनोद भट्ट आदि ने बताया कि अयोध्या में भीड़ के कारण दूसरे जिले का आवागमन बाधित करना ज्यादती है।