{"_id":"6866e1a901fdfe9aaa03a805","slug":"four-lakh-saplings-will-be-planted-on-252-hectares-of-land-basti-news-c-207-1-bst1001-139446-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 252 हेक्टेयर भूमि पर रोपित किए जाएंगे चार लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 252 हेक्टेयर भूमि पर रोपित किए जाएंगे चार लाख पौधे
Fri, 04 Jul 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
भानपुर। नौ जुलाई से शुरू हो रहे पौधरोपण अभियान में रामनगर रेंज क्षेत्र में 252 हेक्टेयर भूमि पर चार लाख सात हजार पौधे विभिन्न प्रजातियों के रोपित किए जाएंगे। विभाग ने इसके लिए पौधे तैयार कर लिया है।
आरओ सोनल वर्मा ने बताया कि पौधरोपर अभियान के लिये विभाग ने रेंज के चार ब्लाकों रामनगर, गौर, रुधौली व सल्टौआ में संचालित आठ पौधशाला में 17.30 लाख पौधे तैयार हैं। सरकारी विभागों के अलावा जन सामान्य भी अपनी आवश्यकता के अनुसार सरकारी मूल्य पर पौधे खरीद सकते हैं।बताया कि अभियान के तहत क्षेत्र के रामनगर के धवाय में एकलव्य वन व गौर के मंसूरनगर बलुआ चौबे मे एकता वन तैयार किए जाएंगे। पांच एकड़ भूमि पर बनने वाले इन वनों में विभिन्न प्रजाति के आठ-आठ हजार पौधे रोपित होंगे। सागौन, जामुन, कंजी, गुटेर, जरकन, शीशम, पीपल, बरगद, पाकर, छितवन, गुलमोहर, अकेसिया, केसियासेमिया, महोगनी, आम, नीबू, आंवला, इमली, सहजन, अमरूद, बेल आदि पौधे लगाए जाएंगे। रामनगर ब्लॉक में एक लाख 23 हजार 930 पौधे रोपित किए जाएंगे। ग्राम पंचायतों को 1530 पौधे की दर वितरित किया जाएगा।