{"_id":"605e23cf8ebc3ecabd524f16","slug":"four-infected-including-two-passengers-from-mumbai-basti-news-gkp3899215150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से आए दो यात्री समेत चार संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से आए दो यात्री समेत चार संक्रमित
विज्ञापन
मुंबई से आए दो यात्री समेत चार संक्रमित
बस्ती। जिले में शुक्रवार को दो यात्री समेत चार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एसबीआई के शाखा प्रबंधक भी शामिल हैं। उन्हें इलाज के लिए ओपेक हॉस्पिटल कैली में भर्ती कराया गया है।
जिले में मुंबई से आने वाले यात्रियों में लक्षण वाले कुल 126 यात्रियों का नमूना लेकर कोरोना की जांच की गई। इसमें दो पॉजिटिव पाए गए। यह दोनों संतकबीरनगर के बताए गए हैं। इन्हें ओपेक हॉस्पिटल कैली में भर्ती करा दिया गया है। इधर, जिले में 56 केंद्रों पर 3106 बुजुर्गों व बीमारों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसकी पुष्टि कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. अजीत कुमार कुशवाहा ने की है। जबकि टीकाकरण की पुष्टि जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने की है। बताया कि जिले में अब तक 346519 लोगों के नमूने लिए गए हैं। इनमें से 345404 लोगों की जांच रिपोट आ चुकी है। इनमें 339996 निगेटिव पाए गए हैं। जबकि 5408 पॉजिटिव केस हैं। इसमें 5266 संक्रमित स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हें। अब तक 99 की मौत हो चुकी है। जबकि 25 एक्टिव केस हैं।