फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four-hour traffic diversion on the highway due to a VIP's arrival; increased vehicle pressure on alternative routes.

Basti News: वीआईपी आगमन से हाईवे पर चार घंटे डायवर्जन, दूसरे रास्तों पर बढ़ा वाहनों का दबाव

Mon, 19 Oct 2026 02:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Four-hour traffic diversion on the highway due to a VIP's arrival; increased vehicle pressure on alternative routes.
बस्ती-टांडा मार्ग पर बड़े वाहनों की कतार।-संवाद
बस्ती। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा के रविवार को बस्ती आगमन के चलते हाईवे पर करीब चार घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। शाम तीन से सात बजे तक भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किए जाने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। बस्ती-अयोध्या हाईवे पर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारे जाने के कारण दूसरे रास्तों पर दबाव बढ़ गया। रोडवेज बसों के रूट बदलने से भी यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा।
विज्ञापन

नवरात्र और दुर्गापूजा के चलते बाजारों और सड़कों पर पहले से ही भीड़ थी। ऐसे में डायवर्जन का असर शहर के भीतर भी दिखाई दिया। कई मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। पुलिसकर्मी जगह-जगह यातायात व्यवस्था संभालते रहे। निर्धारित रूट प्लान के अनुसार, बस्ती से अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहनों को फुटहिया से कलवारी होते हुए रामजानकी मार्ग की ओर भेजा गया। वहीं, अयोध्या से बस्ती आने वाले भारी वाहनों को छावनी से रामजानकी मार्ग, कलवारी और फुटहिया के रास्ते निकाला गया। एएसपी श्यामकांत ने बताया कि दुबौलिया से किसी भी भारी वाहन को कप्तानगंज की ओर जाने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन

डायवर्जन के चलते कप्तानगंज-दुबौलिया, कप्तानगंज-दुबौला, गणेशपुर, रामजानकी, लुंबिनी-दुद्धी और कुदरहा मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। शहर में मालवीय रोड, गांधीनगर मार्ग, बड़ेवन-कंपनीबाग फोरलेन और सोनूपार मार्ग पर भी यातायात प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


घूमकर जाना पड़ा, बढ़ गया सफर का समय

डायवर्जन के कारण यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। यात्री सुजीत ने बताया कि उन्हें अयोध्या जाना था, लेकिन फुटहिया से वाहन को दूसरे मार्ग पर मोड़ दिया गया। उन्हें टांडा होकर जाना पड़ा, जिससे सफर में अधिक समय लगा। लखनऊ से गोरखपुर जा रहे नीरज ने बताया कि अयोध्या के आगे पहुंचने पर उन्हें रामजानकी मार्ग की ओर डायवर्ट कर दिया गया। इससे यात्रा में परेशानी हुई। कई रोडवेज बसों को भी वैकल्पिक मार्गों से भेजा गया, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई।

33 स्थानों पर बैरियर, आठ पार्किंग स्थल बनाए

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए हाईवे से तेलियाजोत गांव तक यातायात नियंत्रण और पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। बस्ती-अयोध्या हाईवे पर पुरैना और कटया से पूर्व सांसद के गांव तक डायवर्जन लागू किया गया। वाहनों की पार्किंग के लिए कुल आठ स्थल बनाए गए थे। पहले से तीसरे पार्किंग स्थल की जिम्मेदारी सीओ यातायात संतकबीरनगर अमित कुमार को दी गई थी। चौथे से छठे पार्किंग स्थल के प्रभारी सीओ बांसी शुबेन्दु सिंह और सातवें व आठवें के प्रभारी सीओ सिटी बस्ती कुलदीप सिंह यादव थे। पार्किंग स्थलों पर 1,055 चार पहिया और 800 दोपहिया वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के लिए 33 स्थानों पर बैरियर लगाए गए थे। व्यवस्था संभालने के लिए आठ थानाध्यक्ष, आठ निरीक्षक, 16 उपनिरीक्षक और 32 सिपाही तैनात किए गए थे। इसके अलावा एक कंपनी पीएसी भी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed