फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four accused involved in the incident arrested

Basti News: गोसैसीपुर घटना में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Feb 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 15 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Four accused involved in the incident arrested
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के गोसैसीपुर में 10 फरवरी को हुए राम मिलन चौधरी हत्याकांड के चार और आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गड़ासा, एक टांगी, एक पाइप व दो डंडे बरामद किए। 22 आरोपियों में अब तक आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

इस मामले में पहले मुख्य आरोपी हरिशंकर उर्फ रावण के अलावा मनोज, सूर्य प्रकाश उर्फ जगनरेश, वीरेंद्र कुमार और बदरे आलम निवासी गोसैसीपुर की गिरफ्तारी की जा चुकी है। बुधवार को रामनरेश, राधेश्याम, सत्यराम व कलावती निवासी गोसैसीपुर को धनौवा रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को न्यायालय भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसारए गोसैसीपुर गांव निवासी राम मिलन चौधरी का गांव के ही हरिशंकर उर्फ रावण आदि से जमीन के लिए विवाद चल रहा था। 10 फरवरी को दोपहर मजदूरों के खाना खाने की छुट्टी होने पर राम मिलन, उनका बेटा विशाल और राम मिलन की बहन माला घर पर मौजूद थी। दोपहर करीब 1:30 बजे गांव के ही 20-22 लोग कुल्हाड़ी, लाठी-डंडा, फरसा आदि लेकर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि उन लोगों ने विशाल को दौड़ा लिया। फरसे के वार से उसके पैर का हिस्सा कट गया। शोर सुनकर विशाल के पिता राम मिलन और बुआ माला पहुंचीं। हमलावरों ने उन पर भी वार कर दिया। हमले मेंघायल 56 वर्षीय राम मिलन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed