फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Former MP met Railway Minister for construction of foot overbridge

Basti News: फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए रेल मंत्री से मिले पूर्व सांसद

Sat, 02 May 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 02 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Former MP met Railway Minister for construction of foot overbridge
बस्ती। भाजपा के असम प्रभारी एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में रेल सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने बस्ती रेलवे से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से उठाया। फुट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य शुरू कराने पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने रेल मंत्री से मांग की कि बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1, 2 एवं 3 पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए छाजन (शेड) की लंबाई बढ़ाई जाए। प्लेटफार्म संख्या एक की लंबाई एवं चौड़ाई का विस्तार किया जाए। स्टेशन के पश्चिमी दिशा में स्वीकृत फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। वर्तमान फुट ओवर ब्रिज संकरा होने के कारण यात्रियों को असुविधा होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गोरखपुर से मुंबई के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 01080, जिसे वर्तमान में बंद कर दिया गया है, उसे दोबारा संचालित किया जाए। बस्ती-अयोध्या एवं बस्ती-सिद्धार्थनगर नए रेल मार्ग का सर्वे पूर्ण हो चुका है, इसलिए निर्माण कार्य में शीघ्रता लाई जाए। उन्होंने कहा कि बस्ती रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के अंतर्गत चल रहा कायाकल्प कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है, इसे शीघ्र पूर्ण कराया जाए। इसके साथ ही बस्ती एवं मुंडेरवा में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के कार्यों को तेज गति से पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed