फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Former MLA of Basti Rana Krishna Kinkar Singh passed away

Basti News: बस्ती के पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह का निधन, जिले में शोक की लहर

Sat, 19 Aug 2023 05:16 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 19 Aug 2023 05:16 PM IST
सार

राना कृष्ण किंकर सिंह ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत वर्ष 1977 में एपीएन कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष पद के चुनाव से की थी। जिसमें वह भारी मतों से जीते थे। इसके बाद वह अपने ग्राम पंचायत रानीपुर बेलाड़ी के प्रधान चुने गए। धीरे-धीरे बहादुरपुर ब्लाक की राजनीति में उनकी दखल बढ़ती गई।

विज्ञापन
Former MLA of Basti Rana Krishna Kinkar Singh passed away
बस्ती के पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह का निधन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में शनिवार सुबह पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह का निधन हो गया। इसकी जानकारी होते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। राणा कृष्ण किंकर सिंह बस्ती जनपद के कद्दावर नेताओं में एक थे। वह नगर थाना क्षेत्र के बेलाड़ी के रहने वाले थे। राणा कृष्ण किंकर सिंह दो बार विधायक रह चुके थे। वह 78 वर्ष के थे।

विज्ञापन


राना कृष्ण किंकर सिंह ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत वर्ष 1977 में एपीएन कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष पद के चुनाव से की थी। जिसमें वह भारी मतों से जीते थे। इसके बाद वह अपने ग्राम पंचायत रानीपुर बेलाड़ी के प्रधान चुने गए। धीरे-धीरे बहादुरपुर ब्लाक की राजनीति में उनकी दखल बढ़ती गई। क्षेत्र में उनकी जबरदस्त पकड़ रही।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: परिक्रमा मार्ग का उद्भव स्थल हुआ बस्ती, 56 गांवों से होकर गुजरेगा मार्ग
विज्ञापन
विज्ञापन
 

यथोचित सम्मान और सामाजिक भागीदारी की वजह से लोगों का उनके प्रति खुला समर्थन रहा। इसी का नतीजा रहा कि लगातार दो बार वर्ष 1983 और 1988 में बहादुरपुर के ब्लाक प्रमुख रहे। इसके बाद उन्होंने निर्दल के रूप में विधानसभा चुनाव में हाथ आजमाया। 1989 और 1991 के विधानसभा चुनाव में कप्तानगंज सीट से निर्दल विधायक निर्वाचित हुए। वर्ष 1995 में जिला पंचायत अध्यक्ष भी बने। बाद में वह सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़कर राजनीति करते रहे।

7 दिसंबर 2022 को अपने समर्थकों के साथ वह भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके निधन पर शोक व्याप्त है। सांसद हरीश द्विवेदी पूर्व विधायक दयाराम चौधरी विधायक दुधराम पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी सहित तमाम नेताओं ने आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed