{"_id":"64e068017dca5f27f802109c","slug":"former-mla-of-basti-rana-krishna-kinkar-singh-passed-away-2023-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बस्ती के पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह का निधन, जिले में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बस्ती के पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह का निधन, जिले में शोक की लहर
Sat, 19 Aug 2023 05:16 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 19 Aug 2023 05:16 PM IST
सार
राना कृष्ण किंकर सिंह ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत वर्ष 1977 में एपीएन कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष पद के चुनाव से की थी। जिसमें वह भारी मतों से जीते थे। इसके बाद वह अपने ग्राम पंचायत रानीपुर बेलाड़ी के प्रधान चुने गए। धीरे-धीरे बहादुरपुर ब्लाक की राजनीति में उनकी दखल बढ़ती गई।
विज्ञापन
बस्ती के पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह का निधन
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बस्ती जिले में शनिवार सुबह पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह का निधन हो गया। इसकी जानकारी होते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। राणा कृष्ण किंकर सिंह बस्ती जनपद के कद्दावर नेताओं में एक थे। वह नगर थाना क्षेत्र के बेलाड़ी के रहने वाले थे। राणा कृष्ण किंकर सिंह दो बार विधायक रह चुके थे। वह 78 वर्ष के थे।
विज्ञापन
राना कृष्ण किंकर सिंह ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत वर्ष 1977 में एपीएन कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष पद के चुनाव से की थी। जिसमें वह भारी मतों से जीते थे। इसके बाद वह अपने ग्राम पंचायत रानीपुर बेलाड़ी के प्रधान चुने गए। धीरे-धीरे बहादुरपुर ब्लाक की राजनीति में उनकी दखल बढ़ती गई। क्षेत्र में उनकी जबरदस्त पकड़ रही।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: परिक्रमा मार्ग का उद्भव स्थल हुआ बस्ती, 56 गांवों से होकर गुजरेगा मार्ग
विज्ञापन
Trending Videos
यथोचित सम्मान और सामाजिक भागीदारी की वजह से लोगों का उनके प्रति खुला समर्थन रहा। इसी का नतीजा रहा कि लगातार दो बार वर्ष 1983 और 1988 में बहादुरपुर के ब्लाक प्रमुख रहे। इसके बाद उन्होंने निर्दल के रूप में विधानसभा चुनाव में हाथ आजमाया। 1989 और 1991 के विधानसभा चुनाव में कप्तानगंज सीट से निर्दल विधायक निर्वाचित हुए। वर्ष 1995 में जिला पंचायत अध्यक्ष भी बने। बाद में वह सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़कर राजनीति करते रहे।
7 दिसंबर 2022 को अपने समर्थकों के साथ वह भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके निधन पर शोक व्याप्त है। सांसद हरीश द्विवेदी पूर्व विधायक दयाराम चौधरी विधायक दुधराम पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी सहित तमाम नेताओं ने आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।
7 दिसंबर 2022 को अपने समर्थकों के साथ वह भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके निधन पर शोक व्याप्त है। सांसद हरीश द्विवेदी पूर्व विधायक दयाराम चौधरी विधायक दुधराम पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी सहित तमाम नेताओं ने आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।