{"_id":"5dc56dde8ebc3e5b576c5c0d","slug":"former-given-affidevit-on-cut-to-paddy-crop-by-cumbain-basti-news-gkp3284583112","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ पत्र लेकर कबांइन से धान काटने की अनुमति-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ पत्र लेकर कबांइन से धान काटने की अनुमति-
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
शपथ पत्र लेकर कबांइन से धान काटने की अनुमति
देरशाम तक 56 मशीन संचालकों ने दिए शपथ पत्र
तहसील में सुबह से ही रही कंबाइन चालकों की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। कंबाइन मशीन संचालकों से शपथ पत्र भरवाकर प्रशासन ने किसानों की बर्बाद हो रही फसल को देखते हुए धान काटने की अनुमति प्रदान कर दी है। शपथ पत्र बनवाने के लिए शुक्रवार को भानपुर तहसील के एसडीएम व नोटरी कार्यालय में भारी भीड़ लगी रही।
भानपुर तहसील में देर शाम तक 56 कंबाइन मशीन संचालकों ने शपथ पत्र प्रस्तुत कर धान काटने का आदेश प्राप्त किया। इस बाबत एसडीएम आशा राम वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कबाइन संचालकों से शपथ पत्र लेकर अनुमति दी जा रही है। बताया कि 100 अथवा 10 रुपये के स्टैंप पेपर पर पूरे पते के साथ मशीन का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्शाते हुए शपथपत्र देना है। इस बात की भी शपथ देनी होगी कि वह बिना स्ट्रारिपर, सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम या पैडी स्ट्रा चापर आदि के धान की कटाई नहीं करेंगे। साथ ही खेत में पराली (धान का पुआल) नहीं जलाएंगे। साथ ही इसके बारे में वह किसानों को जागरूक भी करेंगे।