{"_id":"661dae447b10f114220ef5e4","slug":"former-district-panchayat-members-wife-hanged-basti-news-c-207-1-sgkp1002-115086-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव
Tue, 16 Apr 2024 04:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र के फूलडीह गांव में सोमवार को हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। छावनी क्षेत्र के फूलडीह गांव में सोमवार दोपहर एक महिला का शव छत की कुंडे से साड़ी के फंदे से लटका पाया गया। महिला के पति अखिलेश कुमार विक्रमजोत से जिला पंचायत सदस्य और फूलडीह गांव के प्रधान रह चुके हैं।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को अखिलेश की 35 वर्षीय पत्नी अंजनी घर पर अकेली थी। दोपहर करीब एक बजे पति घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद देखकर आवाज लगाने लगे। कोई जवाब न मिलने पर उसने पड़ोसी की छत पर जाकर जंगले से अपने घर में झांककर देखा तो पत्नी छत के कुंडे से लटकी हुई थी।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे छावनी के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी और चौकी प्रभारी विक्रमजोत रितेश सिंह मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को उतरवाया और पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव वालों के अनुसार अखिलेश का विवाह 13 वर्ष पहले अंजनी के साथ हुआ था, लेकिन संतान न होने से दंपती परेशान रहता था।