फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Former District Minister of BJYMo named as main conspirator

कबीर हत्याकांड: सोशल मीडिया में उघड़ रही बखिया

Mon, 14 Oct 2019 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Former District Minister of BJYMo named as main conspirator
मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री का नाम
विज्ञापन

बस्ती। बहुचर्चित कबीर तिवारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हुई कुछ तस्वीरों ने आग में घी डालने का काम किया है। रविवार रात जिस आरोपी को साजिश का आरोपी पाए जाने पर पुलिस ने 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया है, वह भाजयुमो का पूर्व पदाधिकारी है।

मुख्य साजिशकर्ता भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री अभिजीत सिंह एवं दूसरे आरोपी की सोमवार को कद्दावर भाजपा नेताओं के साथ पुरानी तस्वीरें सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इसके बाद पार्टी के अंदर और बाहर यह बात चर्चा का विषय बन गया। कहा जाने लगा कि पार्टी के लोगों ने ही युवा नेता की हत्या कराई। एसपी हेमराज मीणा से इसे लेकर सवाल किया गया तो उनका कहना था कि उनसे इससे कोई मतलब नहीं कि कौन क्या है। जांच में जिसके भी खिलाफ सुबूत मिलेंगे, उसे पुलिस गिरफ्तार करेगी। नौ अक्तूबर को कबीर तिवारी की हत्या के बाद से ही सोशल मीडिया पर घटना को लेकर तरह-तरह की बातें लिखी जा रही हैं। न केवल समर्थक या शुभचिंतक, बल्कि दूसरे तबके से भी टिप्पणी और कमेंट्स आ रहे हैं। मगर सोमवार को वायरल इन तस्वीरों के बाद से सभी सन्न हैं। परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने दो अज्ञात सहित जिन आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दायर किया, उनमें मुख्य साजिशकर्ता भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री अभिजीत सिंह भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने पकड़े गए शूटरों के बयान के आधार पर मुख्य साजिशकर्ता अभिजीत सिंह व एक अन्य प्रशांत पांडेय उर्फ ‘मुन्नू’ पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। नौ अक्टूबर को बस्ती में दिन दहाड़े छात्र नेता कबीर तिवारी की हत्या के मामले में बड़ा पर्दाफाश हुआ है। पुलिस की एफआईआर के मुताबिक हत्या का मुख्य साजिशकर्ता भी भाजपा नेता ही हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed